ऑटो सेक्टर पर मंदी का कहर, लगातार 10 वें महीने गाड़ियों की बिक्री में आई बड़ी गिरावट
देश में लगातार दसवें महीने अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री 31.57 फीसदी घटकर 1,96,524 वाहन रह गई। जबकि पिछले साल अगस्त में 2,87,198 वाहनों की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
कारों की बिक्री में जबरदस्त गिरावट
भारतीय आऑटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी (सियाम) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2019 में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 41.09 फीसदी घटकर 1,15,957 कार रह गई जबकि एक साल पहले अगस्त महीने में 1,96,847 कारें बिकी थी।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
टू-व्हीलर्स कीबिक्री में लगातार गिरावट
इसके अलावा इस दौरान टू-व्हीलर्स की बिक्री 22.24 फीसदी घटकर 15,14,196 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में देश में 19,47,304 दुपहिया वाहनों की बिक्री की गई। इसमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 22.33 फीसदी घटकर 9,37,486 मोटरसाइकिल रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 12,07,005 मोटरसाइकिलें बिकी थीं।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री घटी
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां