फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Automobile company Renault will lay off 15,000 employees worldwide, Nissan has also announced

ऑटोमोबाइल कंपनी Renault दुनियाभर में करेगी 15 हजार कर्मचारियों की छंटनी, Nissan भी कर चुकी है एलान

Sat, 30 May 2020 11:51 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 May 2020 11:51 AM IST
सार

  • निसान का बार्सिलोना प्लांट को बंद करने और 3000 लोगों की छंटनी का फैसला
  • फ्रांस में 4,600 नौकरियां और दूसरे देशों में 10 हजार से अधिक लोगों की छंटनी
  • कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को 40 लाख वाहन से 33 लाख वाहन प्रति वर्ष तक घटाएगी

विज्ञापन
Automobile company Renault will lay off 15,000 employees worldwide, Nissan has also announced
Renault Car Plant - फोटो : Renault

विस्तार

फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) ने दुनियाभर में 15 हजार नौकरियां खत्म करने का एलान किया है। कंपनी ने अगले तीन साल में दो अरब यूरो खत्म करने की योजना बनाई है। इससे पहले जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने नुकसान के चलते अपने बार्सिलोना प्लांट को बंद और 3000 लोगों की छंटनी करने का फैसला किया था। गौरतलब है कि रेनो और निसान साझीदार हैं।

विज्ञापन

घटाएगी उत्पादन क्षमता

रेनो ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस में 4,600 नौकरियां और दूसरे देशों में 10 हजार से अधिक लोगों की छंटनी की जाएगी। वहीं समूह की वैश्विक उत्पादन क्षमता को संशोधित करके 40 लाख वाहन से 2024 तक 33 लाख वाहन प्रति वर्ष किया जाएगा। कंपनी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक वाहन उद्योग बुरे संकट के दौर से गुजर रहा है और पर्यावरण संरक्षण में हो रहे बदलावों को देखते हुए कंपनी ये कदम उठा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में कर्मचारियों की संख्या 1,80,000

रेनो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन जीन डोमिनिक सेनार्ड ने कहा कि जो बदलाव किये जा रहे हैं, वे बुनियादी हैं। इसका मकसद कंपनी को बाजार में बनाए रखना औेर उसके दीर्घकालीन विकास सुनिश्चित करना है। रेनो समूह में दुनियाभर में कर्मचारियों की संख्या 1,80,000 है। वहीं कंपनी ने मोरक्को और रोमानिया में प्लांट की क्षमता वृद्धि की योजना भी टाल दी है। रेनो में फ्रांस सरकार की 15 फीसदी हिस्सेदारी है और वह पांच अरब यूरो के कर्ज गारंटी के लिए बातचीत कर रही है। वित्त मंत्री ब्रुनो ला मायरे ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि समूह के समक्ष बाजार में बने रहने का जोखिम है।

विज्ञापन

संकट में साझेदार निसान और मित्सुबिशी

रेनो की दूसरी सहयोगी कंपनियां निसान और मित्सुबिशी भी महामारी से पैदा हुए संकट से जूझ रही हैं। 2018 में कंपनी ने पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन की गिरफ्तारी के बाद उपजे घटनाक्रमों से उबरने के लिए काफी संघर्ष किया था। घोसन के जमानत के दौरान जापान से भागने के बाद उसे अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। निसान का कहना है कि वह अपने वैश्विक उत्पादन को 20 फीसदी घटा रही है। कंपनी ने कहा है कि वह मुनाफे में लौटने की कोशिश कर रही है और वह बार्सिलोना में एक प्लांट को बंद करेगी। इस प्लांट में 3,000 लोग काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed