फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Automobile companies fears from again lockdown would impact on production and sales

लॉकडाउन की आहट: ऑटो कंपनियों में फिर घबराहट, अभी तक नहीं भूल पा रहीं 'ब्लैक अप्रैल'

Thu, 18 Mar 2021 12:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Mar 2021 12:52 PM IST
सार

  • नागपुर में लॉकडाउन लगने के बाद नई कारों की डिलीवरी लेने में झिझक रहे हैं ग्राहक
  • ग्राहकों में नई गाड़ी खरीदने को लेकर असंमजस की स्थिति
  • कोरोना के नए मामले बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को उत्पादन और बिक्री प्रभावित होने का डर

विज्ञापन
Automobile companies fears from again lockdown would impact on production and sales
कार शोरूम - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ वायरस की दूसरी लहर के आने की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं देश के कुछ राज्यों ने संक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से कई शहरों में लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन की आशंका से ऑटोमोबाइल कंपनियां भी घबरा रही हैं। क्योंकि वे फिर से अप्रैल 2020 का सामना नहीं करना चाहती हैं, उस दौरान लॉकडाउन की वजह से कंपनियों की जीरो बिक्री रही थी।

विज्ञापन

मध्यभारत के बड़े शहर नागपुर में लॉकडाउन लगने से बिक्री घट गई है और मांग में कमी आई है। नागपुर में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा है, जो सोमवार से शुरू हो चुका है और इस दौरान के जरूरी सेवाओं की ही अनुमति दी गई है।

वहीं लॉकडाउन के चलते नागपुर के ग्राहकों ने गाड़ियों की डिलीवरी को टाल दिया है, साथ ही कई ग्राहकों ने नई गाड़ी खरीदने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते ग्राहकों में नई गाड़ी खरीदने को लेकर असंमजस की स्थिति है। वहीं जिन ग्राहकों ने गाड़ियों की बुकिंग की थी, उन्होंने तुरंत डिलीवरी लेने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि फिलहाल केवल नागपुर में ही एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा है, लेकिन जिस तरह से कोरोना के नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उससे ऑटोमोबाइल कंपनियों को डर है कि उनका फिर से उत्पादन और बिक्री प्रभावित हो सकती है, जिसका असर ऑटो सेक्टर पर जबरदस्त पड़ेगा, क्योंकि अभी तक इंडस्ट्री पिछले साल के झटके से ही पूरी तरह से उबर नहीं पाई है।

एक मशहूर ऑटो कंपनी से जुड़े सूत्र का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल को हालात काबू में हैं और मांग पर कोई खास दबाव नहीं पड़ा है, लेकिन अगर कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती रही और देशभर में लॉकडाउन की नौबत आई तो ऑटो सेक्टर को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि महाराष्ट्र के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, जिससे मांग पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

वहीं ऑटो सेक्टर पहले ही जरूरी सेमीकंडक्टर चिप की शॉर्टेज से परेशान है और इसकी सप्लाई की समस्या से जूझ रही है। जिसके चलते कारों की डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है और वेटिंग पीरियड में बढ़ोतरी हो रही है। अगर लॉकडाउन लगाने की नौबत आती है तो ऑटो कंपोनेंट सेक्टर पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जिससे फिर से प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed