फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Automobile companies are offering Huge discounts and offers on Car and Bike in slowdown

मंदी में कारों पर डिस्काउंट्स की बरसात, सितंबर में मिल रहे दिसंबर वाले ऑफर्स

Mon, 09 Sep 2019 05:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Sep 2019 05:07 PM IST
सार

  • अगस्त की बिक्री में अब तक की सबसे बड़ी 31.57 फीसदी गिरावट
  • त्यौहारी सीजन में डिमांड बनाए रखने के लिए कंपनियों ने उठाया कदम
  • टोयोटा यारिस पर 29 फीसदी तक का डिस्काउंट
  • मारुति कारों पर 30 हजार से लेकर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
  • होंडा की कारों पर 42 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट

विज्ञापन
Automobile companies are offering Huge discounts and offers on Car and Bike in slowdown
Car Pooja - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

विज्ञापन

कार, दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनियों की अगस्त की बिक्री में अब तक की सबसे बड़ी 31.57 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है। सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक लगातार 10 महीनों से मंदी का कहर ऑटो सेक्टर में जारी है। एक साल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 2,87,198 था, जो घटकर 1,96,524 यूनिट्स रह गया है। घटती बिक्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की तरफ से कारों पर दी जा रही छूट 29 फीसदी तक पहुंच चुकी है...
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

विज्ञापन

नहीं बंद होंगे पेट्रोल और डीजल वाहन

ऑटो कंपनियां कारों, स्कूटर्स और बाइक्स पर जितना डिस्काउंट मौजूदा वक्त में ऑफर कर रही हैं, इतना शायद उन्होंने कभी नहीं दिया होगा। त्यौहारी सीजन में डिमांड बनाए रखने के लिए कंपनियां दे कदम उठा रही हैं। वहीं कंपनियों को यह भी टेंशन है कि अगले साल अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक बीएस-6 लागू होने हैं और उन्हें इससे पहले ही अपनी इंवेंट्री खत्म करनी है। वहीं सरकार भी साफ कर चुकी है कि पेट्रोल और डीजल वाहनों पर बैन नहीं लगाया जाएगा और वे अपनी रजिस्ट्रेशन अवधि यानी 15 साल की आयुसीमा पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों पर 29 फीसदी तक छूट

मंदी से पहले जहां वाहन कंपनियां पांच से सात फीसदी तक रही डिस्काउंट ऑफर करती थीं, वहीं अब यह 29 फीसदी तक पहुंच गया है, जबकि ट्रक निर्माता कंपनियां 20 से 25 फीसदी का तक की छूट दे रही हैं। इस साल सितंबर में जो ऑफर कंपनियां दे रही हैं, वह कभी दिसंबर में मिलता था, जब ऑटो कंपनियां पिछले साल का पुराना स्टॉक निकालने के लिए क्लीयरेंस सेल चलाती थीं। वहीं कंपनियां इन जबरदस्त डिस्काउंट्स के जरिए इसे त्यौहारी सीजन में खरीदारी का सबसे अच्छा वक्त बता रही हैं।

मारुति दे रही 1.2 लाख रुपये तक की छूट

कार कंपनियों में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी सबसे कम डिस्काउंट ऑफर करने के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि मारुति अपनी कारों पर सबसे कम डिस्काउंट ऑफर करती है। वहीं अब मारुति कारों पर 30 हजार से लेकर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं कंपनी ऑल्टो पर 18 से 20 फीसदी डिस्काउंट के साथ बेच रही है जबकि ह्यूंदै ग्रैंड आई10 पर 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है।

पूछताछ करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी

मारुति का कहना है कि कंपनी बीएस-4 के स्टॉक को खत्म करने के लिए डिस्काउंट ऑफर कर रही है, कंपनी का दावा है कि इसके बाद रिटेल सेल और पूछताछ में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के मुताबिक सितंबर में पूछताछ करने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है, वहीं जुलाई के मुकाबले अगस्त में रिटेल सेल में थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं छूट जारी से बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

बीएस-6 मॉडल्स पर भी छूट

आंकड़ों के मुताबिक जून तिमाही में मारुति की कारों पर औसत छूट 1,816 रूपये से बढ़ कर 16,914 रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं यह इससे भी ज्यादा हो सकती है। मारुति पहली कंपनी है जो अपने छह मॉडल्स को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च कर चुकी है, वहीं इन मॉडल्स पर डीलर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रहे हैं।

यारिस पर ढाई लाख रुपये तक का डिस्काउंट

वहीं ह्यूंदै का कहना है कि इस समय अगस्त या सितंबर में जो डिस्काउंट फर किए जा रहे हैं, वह आमतौर पर अक्टूबर-दिसंबर में दिए जाते हैं। टोयोटा किर्लोस्कर यारिस पर ढाई लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जबकि होंडा अपनी गाड़ियों पर 42 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

कार मॉडल्स डिस्काउंट बेस वेरियंट छूट प्रतिशत में (एक्स-शोरूम कीमत)
एस-क्रॉस 1,12,000 रुपये 13 फीसदी
सियाज डीजल 87,700 रुपये 10 फीसदी
इग्निस 57,000 रुपये 12 फीसदी
विटारा ब्रेजा (डीजल) 1,01,200 रुपये 13 फीसदी
डिजायर पेट्रोल 55,000 रुपये 10 फीसदी
डिजायर डीजल 84,100 रुपये 11 फीसदी
बलेनो डीजल 62,400 रुपये 9 फीसदी
ऑल्टो पेट्रोल 65,000 रुपये 22 फीसदी
ऑल्टो के10 पेट्रोल 65,000 रुपये 17 फीसदी
स्विफ्ट पेट्रोल 50,000 रुपये 10 फीसदी
स्विफ्ट डीजल 77,700 रुपये 12 फीसदी
होंडा सीआरवी 4,00000 रुपये 14 फीसदी
होंडा बीआरवी 1,10,000 रुपये 11 फीसदी
टोयोटा यारिस 2,50000 रुपये 29 फीसदी
ह्यूंदै ग्रैंड आई10 85,000 रुपये 16 फीसदी
ह्यूंदै सैंट्रो 40,000 रुपये 10 फीसदी

अप्रैल 2020 के बाद कबाड़

रेनो और निसान भी कैप्चर और किक्स पर डेढ़ लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इधर, डिस्काउंट्स की इस बरसात पर विशेषज्ञों का कहना है कि कार निर्माता यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अगले साल अप्रैल 2020 की समयसीमा से पहले सभी बीएस-4 स्टॉक बेच दिया जाए, क्योंकि बची हुई इंवेंट्री के कबाड़ होने का खतरा है।

बाइक कंपनियां भी हैं शामिल

वहीं कुछ डीलर्स के पास 2017—18 का पुराना स्टॉक भी है, जिसे वे किसी भी कीमत पर निकालने के लिए तैयार हैं। ऐसा नहीं है कि केवल कारों पर ही यह डिस्काउंट की बरसात हो रही है, दोपहिया कंपनियां भी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं और पिछले 20 सालों में इतना डिस्काउंट कभी ऑफर नहीं दिया गया। कंपनियां कैश के साथ फाइनेंस कराने वालों को भी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।   
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed