साल के अंत तक भारत में लॉन्च होगी ऑटोमेटिक रेडी गो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैटसन की एंट्री लेवल कार रेडी गो का ऑटोमेटिक वेरिएंट इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसकी बिक्री जून 2016 से भारत में हो रही है। डैटसन का पहला मॉडल रेनो-निसान के सहयोग से सीएमफ-ए प्लेटफॉर्म पर बना था, इस कार को शुरू से ही काफी तारीफें मिली हैं। कुछ महीने पहले कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ बाजार में डैटसन ने रेडीगो के स्पोर्ट वेरिएंट को पेश किया। इसका फायदा भी कंपनी को हुआ और कंपनी कुछ और रेडी गो कारों को बाजार में बेचा। मौजूदा समय में इस कार में 799 सीसी का तीन सिलेंडर इंजन लगा है जो कि 54 पीएस की शक्ति देता है।
इसे भी पढ़ेंः यह गाड़ी करेगी आतंकियों का नाश, सुरक्षित रहेंगे हमारे जवान
लेकिन भारतीय बाजार में बने रहना है तो वेरायटी तो लानी ही पड़ेगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी रेडी गो का शक्तिशाली वेरिएंट लाने की योजना बना रही है। इसके नए ऑटोमेटिक वेरिएंट में वही इंजन लगाया जाएगा जो कि मौजूदा समय में रेनो के 1.0 लीटर क्विड में अपनी शक्ति दे रहा है। ऑटोमेटिक के साथ एक फाइव स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली रेडी गो भी विकल्प के तौर पर कंपनी इसमें पेश करेगी।
इसे भी पढ़ेंः ये है सचिन की पसंदीदा कार, आप भी जानें इसकी खासियत
अगर आपने नई रेनो क्विड 1.0 लीटर को ड्राइव किया है तो आपको बता दें इस इंजन के साथ आने जा रही रेडी गो की ड्राइविंग स्टाइल में कोई फर्क नहीं होगा। लेकिन इस शक्ति के बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत 40 हजार रुपये तक जरूर बढ़ जाएगी। लेकिन भारतीय ग्राहकों की मुराद पूरी करने के लिए कंपनी को ऐसा तो करना ही पड़ेगा। इस कार का सीधा मुकाबला ऑल्टो व क्विड से सीधे तौर पर होगा।