फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto sector passenger vehicle car sales figures marginally up in october, 2019

पिछले 11 महीनों में पहली बार ऑटो सेक्टर को लगे ‘पंख’, SUV सेगमेंट का शानदार प्रदर्शन

Mon, 11 Nov 2019 04:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Nov 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Auto sector passenger vehicle car sales figures marginally up in october, 2019
Tata Motors Showroom - फोटो : सांकेतिक

त्योहारों का सीजन ऑटो सेक्टर के लिए काफी लकी रहा है। वित्त वर्ष 2019-20 में पहली बार ऑटो सेक्टर में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर में 285,027 लाख पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट्स की बिक्री हुई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले यह बढ़ोतरी 0.28 फीसदी ज्यादा है। जबकि अक्टूबर, 2018 में 284,223 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।   

विज्ञापन

SUV की बिक्री 22.2 फीसदी बढ़ी

वहीं यूटिलिटी सेगमेंट में बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2019 में इस सेगमेंट में 100,275 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 22.22 फीसदी ज्यादा थी। वहीं वैन कारों की बिक्री में 35.08 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री घटी

सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा का कहना है कि पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में स्टॉक में कमी आई है, जो अब घटकर एक तक पहुंच गया है, जो कि सामान्य है। इसका मतलब यह है कि अब उद्योग जगत सामान्य इनवेंट्री लेवल पर पहुंच गया है। वहीं कमर्शियल और दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। अक्टूबर में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 23.31 फीसदी गिरी है। जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.43 फीसदी घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी ग्रोथ रहेगी बेहतर

वढोरा का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस त्योहारी सीजन में मांग, नए मॉडल्स का लॉन्च होना और मारुति सुजुकी की ग्रोथ ने ऑटो सेक्टर को आगे बढ़ने में मदद की है। साथ ही, उन्होंने कहा फाइनेंस की बेहतर सुविधा मिलने से भी गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है। नवंबर और दिसंबर में ग्राहकों का रुख सकारात्मक होने के चलते बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।

कमर्शियल वाहनों की गिरी बिक्री  

अक्टूबर महीने में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 66,773 यूनिट्स की रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 87,067 यूनिट्स का था। मीडियम हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी 50 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 1,757,264 यूनिट्स की रही, जबकि पिछले साल समांन अवधि में यह संख्या 2,053,497 यूनिट्स की रही। माना जा रहा है कि देश के कई राज्यों में अक्टूबर तक बाढ़ के हालात होने के चलते गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed