फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto Sector association SIAM released car and bike sales figures of november 2019

नवंबर में कारों की बिक्री में मामूली गिरावट, स्कूटर-बाइक्स की सेल 14.27 फीसदी घटी

Tue, 10 Dec 2019 01:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Dec 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Auto Sector association SIAM released car and bike sales figures of november 2019
कार बिक्री - फोटो : Social Media

नवंबर महीने में पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में मामूली गिरावट आई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के संगठन सियाम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में 0.84 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले महीने 263,773 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं पिछले साल नवंबर अक्तूबर में यह आंकड़ा 266,000 यूनिट्स का रहा था।

विज्ञापन


वहीं कमर्शियल सेगमेंट में गिरावट का दौर देखा गया है। पिछले महीने घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 14.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2019 में यह आंकड़ा 61,907 यूनिट्स का रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 72,812 यूनिट की थी।

विज्ञापन

2019 में घरेलू बाजार में बिक्री

सेगमेंट 2018 2019 % बदलाव
यात्री वाहन 266,000 263,773 -0.84
कमर्शियल वाहन 72,812 61,907 -14.98
तिपहिया वाहन 53,401 55,778 4.45
दोपहिया वाहन 1,645,783 1,410,939 -14.27
कुल 2,038,007 1,792,415 -12.05

 
वहीं नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,410,939 यूनिट्स की रही, जो पिछले साल नवंबर 2018 के मुकाबले 14.27 फीसदी कम थी। पिछले साल नवंबर में 1,645,783 दोपहिया वाहन बिके थे। जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री में 4.45 फीसदी का इजाफा हुआ है। नवंबर में 55,778 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 53,401 यूनिट्स का था।     

विज्ञापन
विज्ञापन

    
कुल मिलाकर देखा जाए तो घरेलू बाजार में ऑटो सेक्टर में 12.5 फीसदी की गिरावट आई है। नवंबर 2019 में कुल 1,792,415 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि नवंबर 2018 में यह संख्या रिकॉर्ड 2,038,007 यूनिट्स की थी।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed