टाटा सहित कई कंपनियों के वाहनों की बिक्री में हुआ इजाफा, पीछे हुई मारुति व फोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 फीसदी बढ़ी टाटा मोटर्स की बिक्री
टाटा मोटर्स की जुलाई में घरेलू बिक्री 21.3 फीसदी बढ़कर 51,896 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 42,775 वाहन था। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 14.37% बढ़कर 17,079 वाहन रही जो जुलाई 2017 में 14,933 वाहन थी।
मारुति की बिक्री घटी
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के एक बयान के मुताबिक, जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री मामूली गिरावट के साथ 1,64,369 इकाई रही। कंपनी की घरेलू बिक्री हालांकि मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,54,150 इकाई रही। आलोच्य अवधि में कंपनी का निर्यात 9.9 फीसदी गिरावट के साथ 10,219 इकाई रहा।
फोर्ड इंडिया की बिक्री में गिरावट
फोर्ड इंडिया की जुलाई माह में कुल बिक्री 4 फीसदी गिरकर 25,028 इकाई रही। कंपनी ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 7.15 फीसदी गिरावट के साथ 7,816 इकाई रही। इस अवधि में कंपनी ने 17,212 कारों का निर्यात किया।
दोपहिया बाजार ने भरा फर्राटा
बजाज ऑटो की बिक्री जुलाई में 30 फीसदी बढ़कर 4,00,343 इकाई रही। कंपनी ने बयान में बताया कि उसकी घरेलू बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 2,37,511 इकाई रही। आलोच्य अवधि में कंपनी ने 2,01,433 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि इस अवधि में उसने 36,078 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की।
टीवीएस मोटर की बिक्री बढ़ी
टीवीएस मोटर की कुल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 3,21,179 इकाई रही। इस अवधि में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 3,07,856 इकाई रही।
ह्यूंडई की बिक्री 7.7 फीसदी बढ़ी
ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री जुलाई में 7.7 फीसदी बढ़कर 59,590 इकाई रही। कंपनी की घरेलू बिक्री 1.1 फीसदी बढ़कर 43,41 इकाई रही। कंपनी का निर्यात 31 फीसदी बढ़कर 16,109 इकाई रहा।
महिंद्रा की बिक्री 13 फीसदी बढ़ी
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बुधवार को बताया कि जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 47,199 इकाई रही। कंपनी ने बयान में कहा कि कंपनी की पिछले वर्ष की समान अवधि में कुल बिक्री 41,819 इकाइयों की रही। घरेलू बाजार में एमएंडएम की बिक्री 12 फीसदी बढ़कर 39,834 इकाई रही।
अशोक लेलैंड की बिक्री 27 फीसदी बढ़ी
अशोक लेलैंड की जुलाई में कुल बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 15,199 इकाई रही। कंपनी ने बयान में बताया कि आलोच्य अवधि में मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 10,996 इकाई रही। वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 42 फीसदी बढ़कर 2,955 इकाई रही।