{"_id":"617fb3f32fc3676847467682","slug":"auto-sales-data-october-2021-car-sales-october-2021-india-auto-sales-october-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: अक्तूबर की बिक्री में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै को बड़ा नुकसान, तो टाटा मोटर्स को जबरदस्त फायदा, सेमीकंडक्टर की कमी बड़ी वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Sales: अक्तूबर की बिक्री में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै को बड़ा नुकसान, तो टाटा मोटर्स को जबरदस्त फायदा, सेमीकंडक्टर की कमी बड़ी वजह
Mon, 01 Nov 2021 04:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 04:05 PM IST
सार
वाहन निर्माता कंपनियों ने अक्तूबर महीने के बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। त्योहारों के मौके पर कहीं खुशी का माहौल है, तो कहीं गम छाया हुआ है। अक्तूबर के महीने में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी की बिक्री में जहां भारी गिरावट आई है, वहीं प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को जबरदस्त फायदा हुआ है।
विज्ञापन
Hyundai Venue, Maruti Brezza
- फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहन निर्माता कंपनियों ने अक्तूबर महीने के बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। त्योहारों के मौके पर कहीं खुशी का माहौल है, तो कहीं गम छाया हुआ है। अक्तूबर के महीने में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी की बिक्री में जहां भारी गिरावट आई है, वहीं प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को जबरदस्त फायदा हुआ है।
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अभी भी छोटे और कॉम्पैक्ट यात्री वाहन सेगमेंट में एक बड़ी खिलाड़ी साबित हो सकती है। लेकिन सेमिकंडक्टर की कमी के वैश्विक संकट देश की सबसे बड़ी कार निर्माता के लिए एक बहुत ही गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। मारुति सुजुकी ने अक्तूबर के महीने में 1,38,335 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि कंपनी ने 21,322 यूनिट्स का निर्यात जो अब तक का सबसे ज्यादा है। लेकिन घरेलू बाजार में बिक्री के आंकड़ें मारुति सुजुकी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। मारुति सुजुकी को सालाना आधार पर 24 फीसदी का नुकसान हुआ है।
इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा नुकसान
पिछले हफ्ते अपनी दूसरी तिमाही की वित्तीय घोषणा में, मारुति सुजुकी के अधिकारियों ने इस बात पर रोशनी डाली थी कि मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से उत्पादन कम बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा नुकसान मारुति के उत्पाद पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट सब-सेगमेंट है हुआ है। इसमें बलेनो, इग्निस, वैगनआर जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार में 48,690 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2020 के अक्तूबर में बेची गई 95,067 यूनिट्स में से लगभग आधी है।

टाटा मोटर्स को जबरदस्त फायदा
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स लिमिटेड ने अक्तूबर 2021 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 67,829 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले अक्तूबर के महीने में ये आंकड़ा 52,132 यूनिट्स था और इस साल सितंबर में 59,156 यूनिट्स था। टाटा मोटर्स की कुल यात्री वाहनों की बिक्री अक्तूबर में 33,925 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 23,617 यूनिट्स थी। कंपनी ने अक्तूबर 2021 में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कुल घरेलू बिक्री 65,151 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के समान महीनों में 49,669 यूनिट्स के मुकाबले 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
इसी तरह वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में, टाटा मोटर्स के घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अक्तूबर में 31,226 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने 26,052 यूनिट्स थी। इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू बिक्री और निर्यात सहित कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 33,674 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 28,472 यूनिट्स थी। इसमें 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को मामूली फायदा
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने इस साल त्योहारी सीजन की पहली छमाही के दौरान बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की है। जापानी कार निर्माता ने पिछले साल अक्तूबर महीने की तुलना में अक्तूबर 2021 में ओवरऑल थोक बिक्री में एक प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की है। टोयोटा की इनोवो क्रिस्टा एमपीवी और फॉर्च्यूनर एसयूवी भारत में कार निर्माता की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान देती है।
टोयोटा ने अक्तूबर में अपने वाहनों की 12,440 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल अक्तूबर में 12,373 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, टोयोटा के महीने-दर-महीने प्रदर्शन की तुलना में यह एक बड़ी छलांग है। टोयोटा ने इस साल सितंबर में बेची गईं 9,284 यूनिट्स की तुलना में सितंबर में 3,156 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। यह पिछले महीने की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत ज्यादा है।

एमजी मोटर को नुकसान
MG Hector Shine
- फोटो : MG Motor India
MG Motor (एमजी मोटर) ने सोमवार को बताया कि उसने अक्तूबर के महीने में 2,863 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2020 में इसी महीने के 3,750 यूनिट्स के बिक्री आंकड़े से कम है। एमजी मोटर का कहना है कि वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से चुनौती बनी हुई है। कंपनी ने कहा है कि उसे अपनी हेक्टर के लिए 4,000 बुकिंग हासिल हुए हैं। साथ ही हाल ही में लॉन्च की गई एस्टर एसयूवी के लिए 'सकारात्मक प्रतिक्रिया' मिल रही है।
स्कोडा को बंपर फायदा
Skoda Kushaq SUV
- फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) अपनी लेटेस्ट लॉन्च की गई Kushaq (कुशाक) एसयूवी के बाद से ही भारतीय कार बाजार में छाई हुई है। स्कोडा ने इस साल अक्तूबर में बिक्री में 116 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल अक्तूबर के महीने में बेची गई सिर्फ 1,421 यूनिट्स की तुलना में स्कोडा ऑटो इस साल अक्तूबर के महीने में 3,065 कारों की बिक्री करने में कामयाब रही है। इनमें से ज्यादातर यूनिट्स कुशाक की शामिल थीं।
बजाज ऑटो को नुकसान
Bajaj Pulsar RS 200
- फोटो : Bajaj
अक्तूबर 2021 में बजाज ऑटो की ओवरऑल बिक्री 4.39 लाख यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 5.12 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी। सालाना आधार पर कंपनी को बिक्री में 14 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 22 प्रतिशत घट गई। अक्तूबर 2020 में कंपनी ने 2.81 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी, जो अक्तूबर 2021 में घटकर 2.18 लाख यूनिट्स रह गई। कंपनी को निर्यात में भी 4 प्रतिशत का घाटा हुआ है। बीते महीने उसने कुल 2.21 लाख यूनिट्स का निर्याता किया था। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.31 लाख यूनिट्स था।
टीवीएस की बिक्री घटी
TVS Jupiter 125
- फोटो : TVS
टीवीएस मोटर कंपनी को अक्तूबर के महीने में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत का घाटा हुआ है। कंपनी ने अक्तूबर में कुल 355,033 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि अक्तूबर 2021 में कंपनी ने 394,724 यूनिट्स बेचे थे। अक्तूबर 2021 में घरेलू दोपहिया वाहनों की 258,777 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो अक्तूबर 2020 में बेची गई 301,380 यूनिट्स की बिक्री से 14 प्रतिशत कम है। जल्द ही त्योहारी सीजन आने के साथ, कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में खुदरा बिक्री में काफी सुधार होगा।
महिंद्रा की बिक्री
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
Mahindra (महिंद्रा) ने बताया है की अक्तूबर 2021 में उसकी कुल ऑटो बिक्री (यात्री वाहन + वाणिज्यिक वाहन + निर्यात) 41,908 वाहनों की रही। यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में, महिंद्रा ने अक्तूबर 2021 में 20,034 वाहन बेचे। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट (जिसमें यूवी, कार और वैन शामिल हैं) में अक्तूबर 2021 में 20,130 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि 3,174 वाहनों का निर्यात हुआ।
ह्यूंदै की बिक्री में भारी गिरावट
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अक्तूबर 2021 के महीने में 37,021 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 43,556 यूनिट्स की संचयी बिक्री के साथ 6,535 यूनिट्स का निर्यात भी दर्ज किया। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा, "वैश्विक सेमिकंडक्टर आपूर्ति बाधा एक चुनौती बनी हुई है, जिसकी नतीजा यह है कि पूरे उद्योग में उत्पादन कम हो रहा है।" कंपनी ने अक्तूबर 2021 में कुल मिलाकर बिक्री में लगभग 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।