फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto Sales affected by coronavirus automobile industry in india mahindra tata motors maruti suzuki

कोरोना का कहर: भारत में ऑटो सेक्टर प्रभावित, Honda, Mahindra और Tata की बिक्री में भारी गिरावट

Mon, 02 Mar 2020 10:56 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Auto Sales affected by coronavirus automobile industry in india mahindra tata motors maruti suzuki
Mahindra Car Plant - फोटो : Twitter
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री (वाहन विनिर्माण उद्योग) अभी पिछले साल से जारी सुस्ती से निपटने की कोशिश में जुटा हुआ था कि इस बीच चीन में फैले कोरोना वायरस से ऑटो सेक्टर पर दोहरी मार पड़ रही है। चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर असर पड़ने लगा है। Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा), Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड), Tata Motors (टाटा मोटर्स) और MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) जैसी वाहन कंपनियों ने रविवार को कहा कि चीन से कलपुर्जों की आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतें आने लगी हैं।
विज्ञापन


हालांकि Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) और Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) जैसी वाहन कंपनियों को उत्पादन पर फिलहाल कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन

Mahindra and Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के बिक्री एवं विपणन प्रमुख (वाहन खंड) विजय राम नाकरा ने एक बयान में कहा, "चीन से कलपुर्जों की आपूर्ति में आ रही बाधाओं के कारण BS6 (भारत स्टेज-6) वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ है।" 

उन्होंने कहा कि इसका असर वाहनों के भंडार पर पड़ा है और अभी डीलरों के पास बमुश्किल 10 दिनों की मांग की पूर्ति के लायक वाहन बचे हैं। 

नाकरा ने कहा, "मार्च में स्थितियों के सामान्य होने से पहले कुछ सप्ताह तक कलपुर्जों की आपूर्ति में बाधाएं जारी रहने का अनुमान है।" 

कंपनी की कुल बिक्री फरवरी महीने में 42 फीसदी गिरकर 32,476 यूनिट्स पर आ गई है। 

Honda Cars

Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) की घरेलू बिक्री फरवरी में 46.26 प्रतिशत घटकर 7,269 वाहन रही है।

पिछले साल फरवरी में कंपनी ने घरेलू बाजार में 13,527 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में बताया कि समीक्षावधि में उसका निर्यात 64 वाहन रहा।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि उनके वाहनों की डिलिवरी सीमित है और यह उनके पास महीने भर के लिए उपलब्ध कुल आपूर्ति (कलपुर्जों इत्यादि) के हिसाब से है। 
विज्ञापन

Tata Motors

टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री फरवरी में 34 प्रतिशत घटकर 38,002 वाहन रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 57,221 वाहनों की बिक्री की थी।

टाटा मोटस लिमिटेड के प्रमुख (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारीक ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण और एक महत्वपूर्ण वेंडर के संयंत्र में आग लगने से वाहनों के उत्पादन तथा थोक बिक्री पर असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी कोरोना वायरस के उत्पादन पर असर को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। वहीं वाहनों की डिलिवरी को लेकर ग्राहकों से नजदीकी संबंध बनाए हुए है।

कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री भी फरवरी में पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत कम रही है।

MG Motor India 

कलपुर्जों की आपूर्ति बाधित होने से एमजी मोटर इंडिया की बिक्री भी फरवरी में महज 1,376 यूनिट्स रही है।

कंपनी के निदेशक (बिक्री) राकेश सिदाना ने एक बयान में कहा, "एमजी जेडएस ईवी को बाजार में उतारे जाने के पहले महीने में ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है और हम पहले ही उपभोक्ताओं को इसकी 150 से अधिक इकाइयों की आपूर्ति कर चुके हैं।" 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कंपनी की सूरोप व चीन की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। इससे फरवरी में उत्पादन और बिक्री पर असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मार्च में भी बिक्री पर असर बना रहेगा। उन्होंने कहा, "हम स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि मार्च अंत तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।" 

Hyundai Motors

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने रविवार को कहा कि फरवरी में उसकी बिक्री में 10.3 प्रतिशत की गिरावट हुई और इस दौरान उसने 48,910 गाड़ियां बेचीं।

एचएमआईएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 54,518 गाड़ियां बेची थीं।

बयान में कहा गया कि इस दौरान उनकी घरेलू बिक्री में 7.2 प्रतिशत की कमी हुई और यह फरवरी 2019 की 43,110 इकाइयों मुकाबले घटकर 40,010 इकाई रह गई।

इसी तरह कंपनी के निर्यात में 22 प्रतिशत की कमी हुई और यह एक साल पहले की 11,408 इकाइयों के मुकाबले घटकर 8,900 इकाई रह गई।

Maruti Suzuki 

इनसे उलट मारुति सुजुकी, हुंदै और टोयोटा किर्लोस्कर ने कहा है कि उन्हें चीन स्थित संयंत्रों से कल-पुर्जों की आपूर्ति बाधित होने के कारण उत्पादन पर फिलहाल कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। हालांकि इन कंपनियों ने कहा है कि वे स्थिति पर विशेषकर प्रमुख आपूर्तिकताओं पर कड़ी निगाहें बनाए हुए हैं, ताकि यदि भविष्य में कोई प्रतिकूल परिस्थिति सामने आए तो उसका सामना किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed