फेस्टिव सीजन में कारों पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट, इन गाड़ियों पर है छूट
त्योहारी सीजन आने के बावजूद सितंबर में गाड़ियों की बिक्री में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। जिसके चलते ऑटो सेक्टर में निराशा है। वहीं कंपनियों को अब दीपावली से कुछ उम्मीदें बची हुई हैं और कंपनियों ने डिस्काउंट्स और छूट को आगे रखने का फैसला किया है। जानते हैं किन कारों पर कंपनियां कितना ऑफर दे रही हैं।
हैचबैक कारों पर छूट
ह्यूंदै अपनी कारों पर 1.95 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी यह छूट सेकेंड जेनरेशन ग्रैंड आई10 पर दे रही है। वहीं जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन अपनी कारों पर 80 हजार रुपये के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। जिसमें 50 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये लॉयल्टी बोनस शामिल है।
सेडान कारों पर छूट
वहीं सेडान सेगेमंट की बात करें, तो होंडा अपनी डीजल कारों पर 2.5 लाख रुपये और पेट्रोल मॉडल्स पर दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जबकि ह्यूंदै अपनी सेडान कारों पर दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 1.25 लाख रुपये कैश और 75 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।
SUV सेगमेंट पर डिस्काउंट
वहीं एसयूवी सेगमेंट में होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी CRV के डीजल वेरियंट पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जबकि हंयूदै अपनी एसयूवी टूसों पर दो लाख रुपये तक के फायदे दे रही है, जिसमें 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं।