फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Audi R8 facelift version revealed before launching

Audi R8 फेसलिफ्ट वर्जन के लांच से पहले सामने आए फीचर्स

Thu, 25 Oct 2018 01:19 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Audi R8 facelift version revealed before launching
Audi R8

आॅडी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट कार  R8 के सेकंड जनरेशन से पर्दा उठा दिया है। इस नई कार में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। कार को दो नए रंग अस्कारी ब्लू और केमोरा ग्रे में उतारा गया है। हालांकि इस कार के इंटीरियर में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


फेसलिफ्ट R8 के एक्सटीरियर की बात करें तो, इसमें नया बंपर, नई ग्रिल, ब्लैक हेडलाइट सराउंड्स और नया फ्रंट स्पॉइलर आदि दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए साइड स्कर्ट्स और बड़े एयर इनटेक्स भी आपको देखने को मिलेंगे। रियर साइड में फुल-लेंथ ग्रिल, नया डिफ्यूजर और ओवल शेप में टेल पाइप भी दी गई हैं।  
विज्ञापन


कार में नए 19 इंच और 20 इंच अलॉय व्हील दिए जाएंगे।नई आॅडी में कंपनी ने नए टायर लगाए गए हैं, जो ज्यादा बेहतर ग्रिप से लैस हैं साथ ही इन्हे एबीएस सिस्टम से जोड़ा गया है, R8 की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाने के लिए कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड वी10 मॉडल में पावर आउटपुट 533 एचपी से बढ़ाकर 562एचपी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का दावा है इस कार को 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 3.4 सेकंड का समय लगेगा। इस कार की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत भी वर्तमान मॉडल की तरह 3.21 करोड़ रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed