{"_id":"5b6e8f024f1c1ba03e8b64d6","slug":"audi-q5-now-in-petrol-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी Q7 के बाद पेट्रोल वैरियंट में आई Q5, ये हैं फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑडी Q7 के बाद पेट्रोल वैरियंट में आई Q5, ये हैं फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
audi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 में ऑडी ने Q7 पेट्रोल इंजन में लॉन्च की थी और अब कंपनी ने Q5 45 TFSI को पेट्रोल इंजन में लेकर आई है। इस नई कार Q5 का 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 252एचपी देता है जो इसके डीजल वैरियंट से 190एचपी ज्यादा है।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल में खास फर्क टेलगेट पर "45 TFSI' की बैजिंग का है। अंदर से इसका कैबिन पूरा फिनिश्ड दिया है जिसमें जगह और कंफर्ट दोनों का ख्याल रखा गया है। हालांकि पेट्रोल इंजन इस गाड़ी का सबसे खास फीचर माना जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें 1984सीसी का फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटो गियरबॉक्स भी दिया गया है। शुरुआत में गाड़ी चलाने में भारी-सी लगती है। ऐसा ही कुछ 7स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स के साथ भी लगता है। इस नई कार में स्पोर्ट मोड भी है।
विज्ञापन
गाड़ी का रिफाइनमेंट लेवल इतना ज्यादा है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आप तीन डिजिट स्पीड पर गाड़ी चलाने लगेंगे। हालांकि यह कार हाइस्पीड पर फरार्टे से चलती है और एडजस्टेबल डैंपर्स की वजह से गड्ढे मालूम नहीं होने देती हैं। इस कार का वजन 1945 किलोग्राम है और कीमत 59.79 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।