{"_id":"58a18b1e4f1c1b5d36d84779","slug":"audi-launches-the-diesel-version-of-its-popular-all-new-audi-a4-audi-a4-35-tdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी ए4 का डीजल वेरिएंट लॉन्च ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑडी ए4 का डीजल वेरिएंट लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
डीजल वेरिएंट में ऑडी ने 2 लीटर का फोर सिलेंडर टीडीआई इंजिन लगाया है जो कि 190 एचपी की अधिकतम शक्ति देता है।
- फोटो : Audi India
ऑडी ने अपनी लोकप्रिय सेडान ए4 के डीजल वेरिएंट को बाजार में पेश कर दिया है। इसकी कीमत कंपनी ने 40 लाख 20 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। यह मौजूदा ए4 से 120 किलोग्राम हल्की हो गई है। इसमें हाल ही में विकसित किए गए 7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन को लगाया गया है जो कि बढ़िया माइलेज प्रदान करता है। इसका 2 लीटर टीडीआई इंजिन 190 एचपी की शक्ति देता है। इसके लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
एक्सटीरियर डिजाइन और बॉडी
इंटीरियर
कंट्रोल
इंजिन
ड्राइव ट्रेन
सुरक्षा
विज्ञापन
ऑडी ए4 के फीचर्स पर एक नजर
एक्सटीरियर डिजाइन और बॉडी
- इसमें स्पोर्टी लुक का तड़का लगाया गया है
- एलईडी हेडलाइटें इसमें रियर डायनेमिक टर्न इंडीकेटर के साथ दी गई हैं
- इसका कंस्ट्रक्शन हल्का है जो कि बाहर से देखने पर ही पता चल जाता है
इंटीरियर
- इसका इंटीरियर लंबा है और शोल्डर की चौड़ाई काफी है जिससे यात्री आराम से बैठ सकता है
- केबिन में जगह अच्छी है, एलईडी लाइटिंग से यह रोशन रहती है
- इसमें थ्री जोन ऑटोमेटिक एयर कंडीशनिंग दी गई है
कंट्रोल
- दो डिस्प्ले मोड के साथ ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट
- एमएमआई ऑपरेटिंग कांसेप्ट फ्री टेक्सट स्पीच फंक्शन के साथ
- इसके मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और नेचुरल लैंग्वेज वाइस कंट्रोल से भी संचालित किया जा सकता है
- मल्टीफंक्शन 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर के साथ
इंजिन
- 2.0 टीडीआई इंजिन से 190 एचपी की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क उत्पन्न होता है
- 7.7 सेकंड में 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है
- इसकी टॉप स्पीड 237 किमीप्रघं है
- यह कार 18.25 किमीप्रली का एआरएआई प्रमाणित माइलेज देती है
ड्राइव ट्रेन
- यह फ्रंट व्हील ड्राइव कार है
- इसमें नई पीढ़ी का एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन लगा है
- इसे आप कंफर्ट, डायनेमिक, ऑटो और इंडीविजुअल मोड में ड्राइव कर सकते हैं
सुरक्षा
- ऑडी पार्किंग एड प्लस रियर व्यू कैमरे के साथ
- 8 एयरबैग
- एबीएस ईबीडी व ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ