फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   audi launches petrol version of q5 series, price starting 55 lakh

ऑडी की लोकप्रिय कार क्यू5 का पेट्रोल संस्करण लांच, 55.27 लाख से शुरू है कीमत

Thu, 28 Jun 2018 05:27 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
audi launches petrol version of q5 series, price starting 55 lakh
जर्मनी की कार निर्माता ऑडी ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्यू5 के पेट्रोल संस्करण को उतारा। इस कार की कीमत (एक्स-शोरूम) 55.27 लाख रुपये से शुरू है। ऑडी इंडिया ने अपने बयान में कहा कि क्यू5 के इस नए संस्करण में 252 हार्स पावर की क्षमता वाला 2-लीटर पेट्रोल इंजन लगाया गया है। साथ ही इस कार में 7-स्पीड ट्रांसमिशन मौजूद हैं। इस कार की अधिकतम रफ्तार 237 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
विज्ञापन


6.3 सेकेंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर की रफ्तार
ऑडी क्यू5 पेट्रोल संस्करण 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.3 सेकेंड में पकड़ने की क्षमता रखता है। ऑडी इंडिया के प्रमुख रहील अंसारी ने कहा कि हमारी पेट्रोल रणनीति के अनुरूप हम अपने कुल बिक्री में साफ तौर पर पेट्रोल संस्करण के योगदान को बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पूरी क्यू सीरीज पेट्रोल विकल्प में उपलब्ध
ऑडी क्यू5 45 टीएफएसआई के लांच के साथ हमारी संपूर्ण क्यू सीरीज पेट्रोल विकल्प में उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा कि ऑडी क्यू5 अपनी श्रेणी में बिकने वाले शीर्ष मॉडलों में से एक है और पेट्रोल संस्करण के लांच के साथ यह भारतीय बाजार में हमारे पैर और अधिक जमाने में मद्द करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed