{"_id":"5dbc42578ebc3e93c95f3bb2","slug":"audi-india-offering-limited-period-discount-on-audi-q5-and-audi-q7-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Audi अपने दो खास मॉडल्स पर दे रही है छह लाख रुपये की छूट, ये है वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Audi अपने दो खास मॉडल्स पर दे रही है छह लाख रुपये की छूट, ये है वजह
Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
audi q5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कारें बानने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को एलान किया कि वह अपनी दो लग्जरी कारों की कीमतों में कटौती करने जा रही है। कंपनी ने दोनों कारों की कीमतों में छह लाख रुपये तक की कटौती की है।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक यह डिस्काउंट कुछ ही वक्त के लिए मिलेगा। कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर कारों ऑडी Q5 और Q7 पर डिस्काउंट की पेशकश की है। दोनों को साल 2009 में भारत में पेश किया गया था। कंपनी ने छूट की ये पेशकश दोनों कारों के 10 साल पूरे होने पर की है।
विज्ञापन
‘लिमिटेड पीरियड सेलीब्रेटरी प्राइस’ के तहत ऑडी क्यू5 के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट पर छूट मिल रही है। क्यू5 की मौजूदा कीमत 55.8 लाख रुपये है, जो डिस्काउंट के बाद 49.99 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी इस कार पर 5.81 लाख रुपये की छूट देगी।
विज्ञापन
वहीं क्यू7 के पेट्रोल वर्जन की मौजूदा कीमत 73.82 लाख रुपये है, जो 4.83 लाख की छूट के बाद 68.99 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं क्यू7 के डीजल वेरियंट पर कंपनी 6.02 लाख रुपये की छूट दे रही है। इसकी मौजूदा कीमत 78.01 लाख रुपये है, जो छूट के बाद घटकर 71.99 लाख रुपये हो जाएगी।
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन का कहना है कि आडी क्यू5 और क्यू7 के 2009 में लॉन्चिंग के बाद से ये काफी पॉपुलर हो गईं, जिसने ऑडी ब्रांड की भारत में सफलता के रास्ते खोल दिये। उनका कहना है कि चूंकि हमारे पोर्टफोलियो के ये दो बेहद लोकप्रिय मॉडल्स को भारत में एक दशक पूरा हो रहा है, इस मौके पर हम अपने ग्राहकों और ऑडी के शौकीनों को विशेष कीमतों के साथ पेश करना चाहते हैं।