फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Audi India Launch limited Q7 SUV Black Edition at Rs 82.15 lakh

Audi ने लॉन्च की खास Q7 SUV ब्लैक एडिशन, कंपनी भारत में बेचेगी केवल 100 कारें

Wed, 11 Sep 2019 07:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Sep 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Audi India Launch limited Q7 SUV Black Edition at Rs 82.15 lakh
Audi Q7 Black Edition - फोटो : AmarUjala

जर्मन कार कंपनी Audi ने भारत में खास लिमिटेड ब्लैक एडिशन Q7 SUV लॉन्च की है। कंपनी ने इसकी एक्स—शोरूम कीमत 82.15 लाख रुपये रखी है। साथ ही ऑडी ने यह भी जानकारी दी है कि इस नए एडिशन की केवल 100 कारें ही उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन


इस नए खास एडिशन में रेडिएटर ग्रिल फ्रेम, हॉरिजॉन्टल रेडिएटर ग्रिल स्ट्रट और टाइटेनियम ब्लैक ग्लॉस फिनिश में लेटरल एयर इनटेक स्ट्रट दिया गया है। वहीं डोर ट्रिम स्ट्रिप्स भी टाइटन ब्लैक ग्लॉसी में मिलेगी। इसके अलावा साइड विंडोज पर फ्रैम मोलडिंग और रूफ लाइन पर हाई ग्लास ब्लैक थीम मिलेगी। वहीं रिअर डिफ्यूजर टाइटेनियम ब्लैक मैट कलर थीम वाली होगी, साथ ही रूफ रेल्स और अलॉय व्हील्स काले रंग में पेंट होंगे।
विज्ञापन


ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन का कहना है कि ऑडी क्यू7 लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में सबसे ऊपर है। वहीं हमारे ग्राहकों को बाकी कारों से कुछ अलग अहसास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस एडिशन की केवल 100 कारें ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी लॉन्चिंग के साथ ही ऑडी भारत में टूगेदर ऑडी कैंपेन भी लॉन्च कर रही है। फेस्टिव सीजन में इस ऑफर के तहत 30 सितंबर तक ऑडी कारों पर 30 फीसदी की डैप्रिशिएशन स्कीम दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed