फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ather 450x plus price in india Ather Energy rolls out price list of 450X Plus scooter across Indian cities

Ather 450X Plus हुई सस्ती: कीमत में 14,500 रुपये तक की कटौती, जानें अलग-अलग शहरों की प्राइस लिस्ट

Sun, 20 Jun 2021 12:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 20 Jun 2021 12:33 PM IST
सार

बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप - Ather Energy (एथर एनर्जी) ने उन शहरों में 450X Plus स्कूटर की कीमतों की सूची जारी की है, जहां वह अपने वाहन की बिक्री करती है।

विज्ञापन
ather 450x plus price in india Ather Energy rolls out price list of 450X Plus scooter across Indian cities
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Representation Only

विस्तार

भारत सरकार ने हाल ही में भारत में बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स को बढ़ावा देने के लिए FAME II सब्सिडी में संशोधन किया है। नई योजना के तहत भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर सब्सिडी दर को 50 फीसदी बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया है। सरकार का यह कदम इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं को प्रोत्साहित करना और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाला है।
विज्ञापन


बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप - Ather Energy (एथर एनर्जी) अपने Ather 450X और 450 Plus इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमत में 14,500 रुपये तक की कीमत में कटौती का एलान पहले ही कर चुकी है। अब कंपनी ने उन शहरों में 450X Plus स्कूटर की कीमतों की सूची जारी की है, जहां वह अपने वाहन की बिक्री करती है। 
विज्ञापन


एथर एनर्जी उन पहली ई-टू-व्हीलर कंपनियों में से एक है, जिसने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में कटौती की घोषणा करके अपने ग्राहकों को प्रोत्साहन दिया है। एथर एनर्जी के सीईओ और सह-संस्थापक तरुण मेहता ने कहा, "FAME नीति में संशोधन, सब्सिडी में 50 फीसदी प्रति KWh की वृद्धि एक अभूतपूर्व कदम है। महामारी के बावजूद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है और इस एक्सट्रा सब्सिडी के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री 2025 तक 6 मिलियन+ (60 लाख) यूनिट्स हो जाएगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें नई कीमत

अलग-अलग शहरों में Ather 450X Plus की नई कीमत 
 
शहर कीमत (रुपये)
बंगलूरू 1,25,490
चेन्नई 1,27,286
मुंबई 1,23,231
अहमदाबाद 1,27,916
हैदराबाद 1,27,916
पुणे 1,22,916
कोच्चि 1,27,916
नई दिल्ली 1,13,416
जयपुर 1,26,014

एथर एनर्जी इस समय सिर्फ चुनिंदा भारतीय शहरों में अपने वाहनों की बिक्री करती है, लेकिन कंपनी की योजना है कि वह जल्द 30 शहरों में विस्तार करेगी है। मेहता ने कहा, "एथर एनर्जी की पहले से ही अगले 6 महीनों में 30 शहरों में विस्तार करने की योजना है और इस बढ़ी हुई सब्सिडी से उपभोक्ता मांग में तेजी लाने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए सरकार का लगातार समर्थन, स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर गहरा ध्यान देने के साथ, भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बना देगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed