{"_id":"5dc019f58ebc3e012c654f62","slug":"ashok-leyland-launched-entire-trucks-and-buses-range-with-bs6-norms-certification","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब BS6 इंजन के साथ आएंगी Ashok Leyland की बसें और ट्रक, बनी देश की पहली कमर्शियल कंपनी!","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब BS6 इंजन के साथ आएंगी Ashok Leyland की बसें और ट्रक, बनी देश की पहली कमर्शियल कंपनी!
Tue, 05 Nov 2019 07:44 AM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Ashok Leyland BS6 Bus and Truck Range
- फोटो : ashok leyland
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने सोमवार को बीएस6 उत्सर्जन मानकों वाले ट्रक और बसें लॉन्च की। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से उत्सर्जन सर्टिफिकेट पाने वाली अशोक लेलैंड देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने अपने सभी भारी वाहनों को बीएस6 मानकों के साथ लॉन्च किया है।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी ने इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए स्वदेशी mid-N0x तकनीक के साथ बीएस6 वाहनों को बाजार में उतारा है। इसके अलावा कंपनी ने मॉड्यूलर व्हीकल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी, जो ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
कंपनी के चेयरमैन धीरज जी हिंदुजा ने नए बीएस-6 वाहनों की लॉन्चिंग पर कहा कि दुनिया की टॉप 10 कमर्शियल वाहन निर्माता बनने की आकाक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी एक बार फिर बीएस6 मानकों के साथ नवीन तकनीक लेकर आई है। अशोक लेलैंड देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने अपने सभी हैवी ट्रक रेंज को बीएस6 सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया है।
विज्ञापन
कंपनी के सीईओ अनुज कथुरिया के मुताबिक नए विकसित मॉड्यूलर व्हीकल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंपनी लोडिंग स्पैन, केबिन, सस्पेंशंस और ड्राइवट्रेन जैसे कई विकल्पों के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आश्वस्त है।
गौरतलब है कि स्वच्छ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए देश में अगले साल अप्रैल 2020 से नए बीएस6 (भारत स्टेज) मानक लागू होने हैं। जिसके बाद वाहन निर्माता कंपनियों को नए मानकों वाले इंजन बनाने होंगे। यात्री वाहन सेगमेंट में मारुति समेत कुछ कंपनियों ने पहले ही अपनी गाड़ियों को बीएस6 मानकों के साथ बाजार में उतार दिया है।