फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Arvind Kejriwal Delhi Government exempt Road tax on electric vehicle in delhi government electric vehicle policy

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चलाना हुआ सस्ता, नहीं देना होगा रोड टैक्स, जल्द रजिस्ट्रेशन टैक्स भी होगा माफ

Mon, 12 Oct 2020 11:48 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2020 11:48 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की वाव देने को लेकर कई बार प्रतिबद्धता जता चुके हैं।
  • दिल्ली सरकार की योजना है कि 2024 तक नए निकलने वाले वाहनों में 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक होने चाहिए। इसके अलावा सार्वजनिक बसों के बेड़े को दोगुना किया जाएगा।
  • नई खरीदी जाने वाली बसों में से 50 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Delhi Government exempt Road tax on electric vehicle in delhi government electric vehicle policy
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only

विस्तार

दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है। दिल्ली सरकार के इस कदम से राजधानी में इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और तीन पहिया वाहन चलाना सस्ता हो जाएगा। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन

गहलोत ने ट्वीट कर दिल्लीवासियों को बधाई दी और कहा, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जैसा वादा किया था, उसे पूरा किया। इलेक्ट्रिक वाहन नीति की पोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने बैटरी संचालित वाहनों पर रोड टैक्स को माफ कर दिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से फैलाव में देश का नेतृत्व करेगा। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद पर जल्द ही रजिस्ट्रेशन टैक्स भी माफ कर दिया जाएगा।" 
  c
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मोटर वाहन अधिनियम के तहत परिवहन विभाग की तरफ से 10 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसके बाद अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर लोगों को रोड टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। अब इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क को माफ करने के सुझाव मांगे गए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है। जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया सके। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश से परिवहन विभाग के आयुक्त शशि कौशल ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत सभी बैटरी संचालित वाहनों पर लगने वाले टैक्स में छूट प्रदान की गई है। इस अधिसूचना के जारी होने की तिथि से या पॉलिसी लागू हो गई है, यानी 10 अक्तूबर 2020 से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स नहीं देना होगा। 

इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत रोड टैक्स माफी के बद अब रजिस्ट्रेशन टैक्स भी माफ होगा। इसके लिए लोगों सुझाव मंगाए गए हैं। लोगों को सुझाव देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद लोगों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा के बाद इसे माफ करने का आदेश जारी किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ावाव देने को लेकर कई बार प्रतिबद्धता जता चुके हैं। दिल्ली सरकार को योजना है कि 2024 तक नए निकलने वाले वाहनों में 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक होने चाहिए। इसके अलावा सार्वजनिक बसों के बेड़े को दोगुना किया जाएगा। नई खरीदी जाने वाली बसों में से 50 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी। केजरीवाल सरकार का दिल्ली को विश्वभर में इलाके वाहनों की राजधानी बनाने का लक्ष्य है। इससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। 

अगस्त में की थी घोषणा
अरविंद केजरीवाल ने अगस्त में ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ लॉन्च की थी। बताया गया था कि इसके तहत केजरीवाल सरकार दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स से छूट देगी और नए वाहनों के लिए 1.5 लाख रुपये तक का इसेंटिव उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के लिए लो इंट्रेस्ट लोन भी देगी। 

केजरीवाल ने इंसेंटिव्स की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत राज्य सरकार टूव्हीलर्स, ऑटो और ई-रिक्शा, मालवाहक वाहनों के लिए 30,000 रुपये तक और कारों के लिए 1.5 लाख रुपये तक का इंसेंटिव उपलब्ध कराएगी। यह छूट केंद्र से मिलने वाली छूट के अतिरिक्त दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed