फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   arshad warsi is a fond of super cars and super bikes, here is the glimps of warsi with bike

Total Dhamaal में आपको गुदगुदाने वाले इस एक्टर के पास लाखों की कीमत का बाइक्स कलेक्शन

Sat, 23 Feb 2019 05:33 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sat, 23 Feb 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
arshad warsi is a fond of super cars and super bikes, here is the glimps of warsi with bike
Arshad warsi bike

अपनी कॉमिक और टाइमिंग के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी की टोटल धमाल बाजार में खूब धमाल मचा रही है। अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। साल 2003 में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' में 'सर्किट' के किरदार से अरशद मशहूर हुए।

विज्ञापन


आज भले ही अरशद वारसी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। 18 साल के अरशद ने अपने पिता को खो दिया था। बता दें,अरशद वारसी को स्पोर्ट्स कार का काफी शौक है, इसके अलावा इनके गैराज में कई बाइक्स भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन

arshad warsi is a fond of super cars and super bikes, here is the glimps of warsi with bike
Arshad warsi bike

 पिछले साल उन्होंनें 'डुकाटी मॉन्सटर' खरीदी है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। यह उनकी पहली स्पोर्ट्स बाइक नहीं थी। अरशद के पास Harley Davidson Dayna Softail  और Royal Enfield की बाइक भी हैं जिनका वह अक्सर आनंद लेते देखें जाते हैं। 

डुकाटी मॉन्स्टर 797 डार्क एडिशन में अलग-अलग ट्रेलिस फ्रेम, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडिकेटर्स, एलईडी टेललाइट, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, कास्ट एल्यूमीनियम ट्विन-साइडेड स्विंगआर्म और पीछे की तरफ सैक्स-सोर्सेड मोनोशॉक शामिल हैं। मोनोशॉक में एडजस्टेबल स्प्रिंग प्रीलोड और रिबाउंड डंपिंग है। इस बाइक का ईंधन टैंक 16.5-लीटर पेट्रोल की क्षमता रखता है। 

विज्ञापन

arshad warsi is a fond of super cars and super bikes, here is the glimps of warsi with bike
Arshad warsi bike

बात करें, इसके इंजन की तो इसमें 803cc का डेस्मोड्यू L-ट्विन इंजन दिया गया है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। डुकाटी मॉन्स्टर 797 केवल 4.94 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। मॉन्स्टर 797 भारत में आधिकारिक तौर पर कीमत 8.03 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

वहीं अरशद की दूसरी बाइक  Indian Scout Bobber की केवल 177 यूनिट्स ग्लोबल मार्केट के लिए बनाई गई। इसमें दो रंगों वाली मैटे ब्लैक पेंट स्कीम का इस्तेमाल किया गया है। जो 24 कैरट गोल्ड ग्राफिक्स के हैं। भारत में इस बाइक की कीमत 13 लाख रुपये तो अमेरिका में इसकी कीमत 11 लाख रुपए के आसपास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed