फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Archer eVTOL Aircraft evtol aircraft air taxi evtol evtol news aircraft evtol vehicles United Airlines orders 200 eVTOL electric aircraft to startup Archer aviation evtol urban air mobility aircraft

दुनिया की सबसे बड़ी eVTOL खरीद, शहरों में चलेगी 200 इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी

Sat, 13 Feb 2021 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 06:43 PM IST
सार

यह एक फुल इलेक्ट्रिक वाहन होगा जो हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर और नीचे टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट 150 मील प्रति घंटे की स्पीड से करीह 60 मील तक की दूरी तय कर सकेगा। 

विज्ञापन
Archer eVTOL Aircraft evtol aircraft air taxi evtol evtol news aircraft evtol vehicles United Airlines orders 200 eVTOL electric aircraft to startup Archer aviation evtol urban air mobility aircraft
Archer eVTOL Aircraft - फोटो : Archer

विस्तार

अमेरिका की Urban air mobility (UAM) (अर्बन एयर मोबिलिटी) कंपनी Archer (आर्चर) दुनिया का पहली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) वाहन तैयार कर रही है। शिकागो स्थित यूनाइटेड ने आर्चर-इन-डेवलपमेंट इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (ईवीटीओएल) विमान के 200 यूनिट खरीदने का ऑर्डर दिया है। 
विज्ञापन

एयरक्राफ्ट की खासियत
यह एक फुल इलेक्ट्रिक वाहन होगा जो हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर और नीचे टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट 150 मील प्रति घंटे की स्पीड से करीह 60 मील तक की दूरी तय कर सकेगा। 

पालो अल्टो-स्थित एयर टैक्सी डेवलपर आर्चर एविएशन को यूनाइटेड एयरलाइंस से ऐसी 200 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर मिला है जिसकी कीमत एक अरब डॉलर है। इतना बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने 3.8 अरब डॉलर की सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बनने की योजना का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड का कहना है, "इस विमानों से ग्राहकों को यूनाइटेड के हवाई अड्डों पर जाने के लिए त्वरित, किफायती और कम कार्बन वाला रास्ता देने और अगले पांच वर्षों में घने शहरी इलाकों में लाने ले जाने की उम्मीद है।"

आर्चर 2021 में अपने विमान को "पेश" करने, 2023 में उत्पादन शुरू करने और 2024 में यात्री उड़ानें शुरू करने का इरादा रखता है। 
विज्ञापन

अभी तय नहीं किया नाम
आर्चर का कहना है कि उसने अभी इन ईवीटीओएल का नाम तय नहीं किया है। इसके शुरुआती मार्गों में यूनाइटेड का हब - लॉस एंजेलिस, डालास-फोर्ट वर्थ और ऑरलैंडो शामिल हो सकते हैं।

स्टार्ट-अप ने यूनाइटेड को "प्रमुख इक्विटी धारक और रणनीतिक साझेदार" बताया है, और कहा है कि 200-एयरक्राफ्ट का ऑर्डर "इतिहास में सबसे बड़ी ईवीओटीएल खरीद" होगी।

यूनाइटेड ने आर्चर के साथ एक सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed