फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   aprilia sxr 125 price in india leaked aprilia sxr 125 booking aprilia sxr 125 launch date in india aprilia sxr 125 specifications aprilia sxr 125 colours aprilia scooter piaggio india piaggio scooter India

Aprilia SXR 125: भारत में लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक, जानें इस मैक्सी स्कूटर का दाम और फीचर्स

Mon, 26 Apr 2021 02:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 02:14 PM IST
सार

नए SXR 125 में अप्रिलिया की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है और यह उसी डिजाइन और स्टाइल को आगे बढ़ाती है। यहां जानते हैं इस स्कूटर की कीमत कितनी होगी और क्या है इसमें खास। 

विज्ञापन
aprilia sxr 125 price in india leaked aprilia sxr 125 booking aprilia sxr 125 launch date in india aprilia sxr 125 specifications aprilia sxr 125 colours aprilia scooter piaggio india piaggio scooter India
Aprilia SXR 125 - फोटो : Piaggio

विस्तार

Aprilia SXR 125 India: इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Piaggio (पियाजियो) अपने नए SXR सीरीज के 125 cc मैक्सी-स्कूटर Aprilia SXR 125 (अप्रिलिया एसएक्सआर 125) को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। पियाजियो ने Aprilia SXR 125 स्कूटर का उत्पादन शुरू कर दिया है और इसके साथ ही इसकी प्री-बुकिंग कुछ दिनों पहले शुरू कर दी थी। इससे पहले पियाजियो ने भारत में SXR 160 को लॉन्च किया था और यह बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए SXR 125 में अप्रिलिया की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है और यह उसी डिजाइन और स्टाइल को आगे बढ़ाती है। यहां जानते हैं इस स्कूटर की कीमत कितनी होगी और क्या है इसमें खास। 
विज्ञापन

प्री-बुकिंग चालू है

SXR 125 को को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी  प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इस स्कूटर को अप्रिलिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है। Aprilia SXR 125 की बुकिंग के लिए 5,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। इसके अलावा इसे पियाजियो के डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

लुक और डिजाइन के लिहाज से Aprilia SXR 125 एक मैक्सी स्कूटर जैसी है और यह पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी की 160cc स्कूटर SXR 160 जैसी दिखती है। हालांकि इंजन के मामले में यह कंपनी की मौजूदा 125cc स्कूटर्स SR 125 और Storm 125 जैसा होगा। SXR 125 में 125cc बीएस-6 मानकों वाला, तीन-वाल्व फ्यूल इंजेक्शन क्लीन एमिशन इंजन टेक्नोलॉजी वाला इंजन मिल सकता है। यह इंजन 9 hp का पावर और 9 Nm के पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Aprilia SXR 125 को Aprilia SXR 160 (एसएक्सआर 160) मैक्सी स्कूटर का 125 सीसी वर्जन कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

इटली में की गई डिजाइन

पियाजियो के अनुसार, यह स्कूटर 'भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया है।' इसमें कंपनी के ही अन्य वाहनों से प्रेरित बुनियादी वास्तुकला और बॉडी इंजीनियरिंग देखने को मिलता है, लेकिन इसमें अलग इंजन का इस्तेमाल हुआ है। अप्रिलिया SXR 125 का लुक मोटरसाइकिल से प्रभावित है। खासतौर पर यह RS 660 से काफी प्रेरित लगता है। इसमें ट्विन एलईडी हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ-साथ फ्रंट में लोडिंग के लिए अच्छी-खासी स्पेस मिलती है। 

फीचर्स और रंग

एसएक्सआर 160 मैक्सी स्कूटर में जो फीचर्स हैं, वही एसएक्सआर 125 में भी मिलने की उम्मीद है। इस स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं। जिसमें रैप-अराउंड एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, लंबी, बड़ी और आरामदायक सीट, फुल डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ मोबाइल कनेक्टिविटी ऑप्शन, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इस स्कूटर में सिग्नेचर अप्रिलिया ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। लॉन्च होने पर, नए SXR 125 को चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें मैट ब्लैक, ग्लॉसी व्हाइट, मैट ब्लू और ग्लॉसी रेड रंग शामिल हैं। 

कितनी होगी कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक आकर्षक लुक और डिजाइन वाले पियाजियो के नए स्कूटर Aprilia SXR 125 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपये हो सकती है। यानी यह स्कूटर Aprilia SXR 160 (अप्रिलिया एसएक्सआर 160) की तुलना में 9,000 रुपये सस्ती होगी। अप्रैलिया एसएक्सआर 125 का उत्पादन महाराष्ट्र में कंपनी की बारामती प्लांट में किया जा रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed