#MeToo- अब टाटा मोटर्स में उठा तुफान,सहकर्मी ने लगाये गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo कैंपेन से उठा तूफान बॉलिवुड गलियारों और राजनीति में आग की तरह फैल गया है। बालिवॅुड के कई स्टार इसके लपेटे में है और अब इसका असर कॉर्पोरेट जगत में भी दिख रहा है। हाल ही में हुए खुलासे से टाटा मोटर्स के चीफ कम्युनिकेशंस ऑफिसर सुरेश रंगराजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल, दर्ज हुई शिकायत में रंगराजन पर एक सहकर्मी के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि लगाए गए आरोपों की अभी जांच होनी बाकी है। इसके बावजूद इस शिकायत के स्क्रीनशॉट ने ट्विटर पर बवाल मचा रखा है। इस पूरे मामले में टाटा मोटर्स की ओर से भी एक ट्वीट किया गया। जिसमें कहा गया है कि 'टाटा मोटर्स में काम करने वाले सभी कर्मचारी की सुरक्षा का हम पूरा ख्याल रखते हैं।
विशेषकर महिलाओं के लिए हम वर्कप्लेस पर माहौल का खासा ध्यान रखा जाता है। दर्ज हुई श्किायत की पहले जांच की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमारी अपनी जांच समिति इस मामले को जांच रही है। हालांकि कंपनी ने जांच पूरी होने तक सुरेश रंगराजन को कुछ दिनों की छुट्टी पर जाने को कहा है।
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत जब सलमान खान से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था लेकिन अब उनके पिता सलीम खान ने इस पर बयान दिया है। सलीम खान ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'देर से ही सही लेकिन बदलाव आना शुरू तो हुआ है।' सलीम खान इस अभियान को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।
मी टू पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जांच कमेटी पर मंत्रालय का दावा है कि एक दो दिन में एलान हो जायेगा। उधर कैंपेन को लेकर केंद्र सरकार के रवैये पर महिला संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। भारतीय महिला प्रेस क्लब ने गृहमंत्री, महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्टी लिख इस मामले में न्याय की गुहार लगाई।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक कमेटी में सदस्यों की संख्या जो कि पांच होगी को लेकर बातचीत जारी है। इसके अलावा अगर यह कमेटी जस्टिस वर्मा कमेटी की तर्ज पर है तो इसकेलिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। साथ ही कमेटी की जांच समयावधि और नियमावली भी इसी के मुताबिक तय करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।
अधिकारी के मुताबिक इस पर एक दो दिन में फैसला हो जाएगा। आईडब्ल्यूपीसी की गृहमंत्री को लिखी चिट्टी में कहा गया है कि महिला पत्रकार अपने आप को खासा ठगा सा महसूस कर रही है। केंद्र की एनडीए सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री के खिलाफ कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीडन और यौन उत्पीडन के आरोप लगाए गए हैं।
इसके बाद अब तक केंद्र सरकार और मंत्रालय ने विदेश मामलों में राज्य मंत्री की शिकायतों की लंबी सूची के बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर यौन उत्पीडन के गंभीर आरोपों सहित शिकायतों की औपचारिक जांच तक शुरू नहीं की गई है।