{"_id":"5be56c7fbdec22694c343c65","slug":"amitabh-shares-a-story-of-his-car-on-the-set-of-kbc10-read-in-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने अपनी बड़ी गाड़ी बेचकर जब खरीदी मारुति की यह कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अमिताभ बच्चन ने अपनी बड़ी गाड़ी बेचकर जब खरीदी मारुति की यह कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जो हमें टीवी स्क्रीन पर सितारें दिखाई देते हैं। क्या उनकी जिंदगी की शुरूआत ही ऐसे हुई थी या फिर अचानक कोई लॉटरी लग जाने से आज वह इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। बता दें,सभी अपनी जिंदगी के ऐसे दौर से गुजरे हैं कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही में केबीसी के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी कुछ पुरानी बातें शेयर की जिसमें उन्होने अपनी पहली कार के बेचने की वजह भी बताई । टेलीकास्ट हुए शो में कंटेस्टेंट के सामने सवाल आया कि मारुति सुजुकी का पहला मॉडल कौन सा था।
विज्ञापन
जिसके जवाब को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा शेयर किया था । उन्होंने कहा, 'मारुति सुजुकी का पहला मॉडल 'मारुति 800' था । 1983 में यह मॉडल कंपनी ने लांच किया गया था ।' फिर अमिताभ ने कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या आपने ये मॉडल खरीदा था ।
विज्ञापन
बिग बी आगे कहते हैं, 'मुझे शुरू से ही कार चलाने का बहुत शौक था । मुझे कार चलाने के सपने भी आते थे । जब फिल्मों में तरक्की हुई तो मेरे पास एक बड़ी लंबी-चौड़ी कार हुआ करती थी । फिर बाद में थोड़ी परिस्थितियां खराब हो गईं लेकिन गाड़ी चलाने का शौक नहीं गया ।'
मेरे पास जो बड़ी गाड़ी थी उसे बेचना पड़ गया । फिर हमने मारुति 800 खरीद ली । हमें उसे चलाने में बड़ा आनंद आता था । जब उसमें बैठकर जाते थे तो कोई पहचानता ही नहीं था । जब कलाकार खुद ही अपनी पहचान छिपाना चाहते हैं तो ऐसा ही करते हैं ।'
इनता ही नहीं बिग बी ने इस शो में राजेश खन्ना के बारे में भी एक किस्सा शेयर किया । उन्होंने बताया, 'राजेश खन्ना बहुत बड़े सुपरस्टार थे । उनके साथ हमने कई फिल्मों में काम किया है। उनके पास हेल्ड गाड़ी थी । वो उसी से शूटिंग पर आया करते थे। वो उस छोटी सी गाड़ी में आते थे तो हमें भी लगता था कि हमें भी ऐसी ही गाड़ी लेनी चाहिए ।'