{"_id":"5fd778b28ebc3e3c92661a55","slug":"amazon-autonomous-car-driverless-car-amazon-robotaxi-zoox-amazon-autonomous-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amazon की कंपनी Zoox ने पेश की इलेक्ट्रिक रोबोटैक्सी, बिना ड्राइवर के चलेगी दिन-रात!","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Amazon की कंपनी Zoox ने पेश की इलेक्ट्रिक रोबोटैक्सी, बिना ड्राइवर के चलेगी दिन-रात!
Mon, 14 Dec 2020 08:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Dec 2020 08:07 PM IST
सार
Zoox के सीईओ आयचा इवांस ने ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "यह वास्तव में परिवहन की फिर से कल्पना करने के बारे में है। न सिर्फ हमारे पास आवश्यक धन है, बल्कि हमारे पास दीर्घकालिक दृष्टि भी है।"
विज्ञापन
Robotaxi
- फोटो : Zoox
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में दुनियाभर में कई प्रयोग चल रहे हैं। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon की स्टार्ट-अप कंपनी Zoox ने फुल ऑटोनॉमस व्हीकल पेश किया है जिसमें कोई स्टीयरिंग व्हील नहीं है। यानी यह वाहन बिना ड्राइवर के चलेगी और एक बार फुल चार्ज किए जाने पर यह इलेक्ट्रिक वाहन दिनभर और रातभर चल सकती है।
विज्ञापन
टॉप स्पीड
Zoox के मुताबिक यह एक ड्राइवर रहित गाड़ी या रोबोटाक्सी है, जिसमें चार लोग यात्रा कर सकते हैं। इस वाहन को दोनों तरफ एक मोटर लगाया गया है। जिससे यह किसी भी दिशा में यात्रा कर सकता है। इस ऑटोनॉमस व्हीकल की अधिकतम स्पीड 75 मील प्रति घंटा है।

बैटरी
सीट की हर पंक्ति के नीच एक बैटरी पैक लगाया गया है। कंपनी के मुताबिक इस बैटरी को फुल रिचार्ज करने से यह वाहन 16 घंटे तक आराम से चल सकता है। प्रौद्योगिकी का व्यवसायीकरण करने के लिए, Zoox ने सैन फ्रांसिस्को और लास वेगास जैसे शहरों में एप-आधारित सवारी-सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

परिवहन के क्षेत्र में क्रांति
Zoox के सीईओ आयचा इवांस ने ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "यह वास्तव में परिवहन की फिर से कल्पना करने के बारे में है। न सिर्फ हमारे पास आवश्यक धन है, बल्कि हमारे पास दीर्घकालिक दृष्टि भी है।"
इवांस ने कहा कि कंपनी अन्य देशों में भी सवारी-सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि सवारी की लागत कितनी होगी, लेकिन Uber टेक्नोलॉजीज इंक और Lyft इंक द्वारा संचालित सेवाओं की तुलना में वे "सस्ती" और प्रतिस्पर्धी होंगी।

कब होगी लॉन्चिंग
उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह सर्विस की लॉन्चिंग कब होगी। लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि की कि यह 2021 में नहीं होगी। सोमवार को जारी एक वीडियो में, इवांस ने सैन फ्रांसिस्को के फेयरमोंट होटल के बाहर Zoox के एप का इस्तेमाल कर वाहन की सवारी की।
गौरतलब है कि Zoox टेक्नोलॉजी की उन कंपनियों में शुमार है जो स्वचालित इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर लंबे समय से काम कर रही हैं। Zoox अपने इस वाहन का निर्माण कैलिफोर्निया स्थित फैक्ट्री में कर रही है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10 हजार से 15 हजार यूनिट्स है।