फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata ला रहा Mini SUV , फीचर्स होंगे खास

Sun, 17 Mar 2019 03:55 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 17 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
all you need to know about Tata new suv H2x concept is here
tata H2x Concept

टाटा मोटर्स ने जेनेवा मोटर शो में अपनी माइक्रो एसयूवी से पर्दा उठाया। इस मिनी एसयूवी से टाटा भारतीय बाजार में एक नए सेगमेंट में सबसे पहले पहल करना चाहता है। इस एसयूवी को Tata H2X कान्सेप्ट के नाम से पेश किया गया है। भारत में आने के बाद इस मिनी एसयूवी का मुकाबला मारुति इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 जैसी गाड़ियों से रहेगा। आइए नजर डालते हैं इस मिनी एसयूवी की  छोटी-बड़ी बातों पर .....

all you need to know about Tata new suv H2x concept is here
tata H2x Concept

  • टाटा की H2X कॉन्सेप्ट कार की लंबाई 3840 mm, चौड़ाई 1822 mm और ऊंचाई 1635 mm होगी। जो अपनी प्रतिद्वंद्वी इग्निस ( Ignis ) से इस मामले में बड़ी होगी। 
  • टाटा की यह छोटी एसयूवी नए अल्फा ( Alpha ) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। टाटा की इंजीनियरिंग टीम इसे विजन हॉर्नबिल नाम से पुकारती है। इसका लुक टाटा की 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई H5X कॉन्सैप्ट से मिलता-जुलता है। 

all you need to know about Tata new suv H2x concept is here
tata H2x Concept
  • H2X का व्हीलबेस 2450 mm है,जो इसके प्रतिद्वंद्वी गाड़ियों से ज्यादा है। H2X कॉन्सेप्ट भारत में टाटा की सबसे छोटी एसयूवी होगी। जो कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सॉन से नीचे वाले सेगमेंट में जगह लेगी।
  • टाटा H2X का डिजाइन नए इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
all you need to know about Tata new suv H2x concept is here
tata H2x Concept
  • टाटा H2X माइक्रो एसयूवी को केवल पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें बीएस-6 मानक वाला 1.2 लीटर का  3-सिलिंडर रेवोट्रॉन इंजन लगा होगा, जो 84 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क देगा। यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी।
  • टाटा मोटर्स की इस माइक्रो-एसयूवी को 2020 के मध्य तक लॉन्च किए जा सकता है।


 
विज्ञापन
all you need to know about Tata new suv H2x concept is here
tata H2x Concept
  • H2X कॉन्सेप्ट का केबिन और डैशबोर्ड काफी फ्यूचरिस्टिक हैं हालांकि इसके केबिन को पास से देखने पर इसका डिजाइन थीम हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कारों के समान है। इसके बीच में डैशबोर्ड डिज़ाइन, एयर-कॉन वेंट्स प्लेसमेंट, और फ़्लोटिंग टच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं। 
  • हालांकि अभी तक इस कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि Tata Nexon के बेस मॉडल की तर्ज पर इसकी कीमत 6.36 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed