{"_id":"5c53e0ddbdec224b5750488a","slug":"all-number-plates-of-car-will-be-high-security-epca","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल अक्टूबर से सभी वाहनों में होंगे रंगीन स्टीकर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस साल अक्टूबर से सभी वाहनों में होंगे रंगीन स्टीकर
Fri, 01 Feb 2019 11:32 AM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में इस साल अक्टूबर से सभी वाहनों में रंगीन स्टीकर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
रंगीन स्टीकर वाले वाहनों से गाड़ियों के उनके ईंधन के प्रकार का पता चलेगा। होलोग्राम आधारित हल्के नीले रंग वाले स्टीकर पेट्रोल और सीएनजी ईंधन इस्तेमाल करने वाले वाहनों में जबकि नारंगी रंग के स्टीकर डीजल वाली गाड़ियों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ईपीसीए के अध्यक्ष भूरेलाल की अध्यक्षता में एनसीआर राज्यों के प्राधिकरणों और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने अक्टूबर से सभी नये और पुराने वाहनों में रंगीन स्टीकर लगाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
ईपीसीए की सदस्य सुनीता नारायण ने कहा कि ईपीसीए चाहता है कि सभी चारों राज्य - दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान विकल्पों और समय-सीमा को अधिसूचित करें। इसके तहत उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि सभी पुराने चार पहिया वाहनों को कलर-कोडेड स्टीकर और एचएसआरपी मिले।