{"_id":"5bd5a65ebdec2269b262e7ac","slug":"air-india-will-launch-red-eye-flights-from-november-for-domestic-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया शुरू करेगा रेड आई फ्लाइट, समय और पैसे दोनों की होगी बचत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एयर इंडिया शुरू करेगा रेड आई फ्लाइट, समय और पैसे दोनों की होगी बचत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने शनिवार को अगले महिने से गोवा सहित कई घरेलू स्थानों के लिए रेड आई फ्लाइट (Red eye flights) चलाने की घोषणा की है। रेड आई फ्लाइट आमतौर पर रात में सफर के लिए जाना जाती है। इस तरह की फ्लाइट को उड़ान के लिए रात को निकाला जाता है और सुबह से पहले ये अपने गंतव्य पर पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
इस तरह की फ्लाइट में किराया भी काफी कम वसूला जाता है। जिसके कारण ये अभी तक अमेरिका और यूरोप में लोकप्रिय हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया ने 30 नवंबर से दिल्ली-गोवा-दिल्ली, दिल्ली-कोयंबटूर-दिल्ली और बैंगलोर-अहमदाबाद-बैंगलोर जैसे कई क्षेत्रों पर सामान्य किराए की तुलना में कम किराए के साथ रेड आई फ्लाइट की उड़ाने पेश करेगा।
विज्ञापन
एयरलाइन के मुताबिक, AI883 रात 10 बजे दिल्ली से निकलकर 2 घंटे का सफर करके 12.35 पर गोवा पहुंचेगी। जबकि इसकी रिटर्न फ्लाइट AI884 गोवा से सुबह (भौरपहर) 1.00 बजे निकलकर 4.00 बजे दिल्ली लैंड करेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार, AI547 रात 9.15 पर दिल्ली से प्रस्थान करेगी और 12.30 पर कोयंबटूर पर लैंड करेगी। अपनी वापसी यात्रा में AI548 1.00 बजे कोयंबटूर से निकलकर सुबह 4.00 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।