फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   after WR-V, dash in cross segment cars

डब्ल्यूआरवी के आते ही क्रॉस सेगमेंट में मचा घमासान

Sat, 18 Mar 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेेक मिश्रा Updated Sat, 18 Mar 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
after WR-V, dash in cross segment cars
डब्लूआर-वी - फोटो : amarujala

युवाओं को ध्यान में रखते हुए फोक्सवैगन ने सबसे पहले भारत में क्रॉस का सेगमेंट शुरु किया था। उसके अच्छे रिस्पॉंस को देखते हुए अब बाजार में तीन विकल्प इस सेगमेंट में एक दूसरे को कंपटीशन देने के लिए आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि हौंडा डब्‍ल्यूआर-वी के आने के बाद इस सेगमेंट में कैसा घमासान मचा है। 

विज्ञापन


सेगमेंट में क्या हैं विकल्प
क्रॉस सेगमेंट में भारत में फिलहाल तीन कंपनियां अपनी गाड़ियां बेच रही हैं। इनमें फोक्सवैगन की क्रॉस पोलो, टोयोटा की इटियॉस क्रॉस व नई नवेली हौंडा की डब्‍ल्यूआरवी शामिल है। डब्‍ल्यूआरवी के बाजार में आते ही अन्य कार कंपनियों के लिए थोड़ी खतरे की घंटी बज गई है जो इस सेगमेंट में अपना कारोबार कई साल से कर रही थीं। 

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस की बात

after WR-V, dash in cross segment cars
engine - फोटो : amarujala

किस कार में कौन सा इंजन
इटियॉस क्रॉस को टोयोटा तीन इंजन वेरियंट के साथ बाजार में बेच रही है जिनमें 1.2 व 1.5 लीटर DHOCपेट्रोल इंजन व 1.4 लीटर का डीजल इंजन शामिल है।   वहीं दूसरी ओर फोक्सवैगन ने  क्रॉस पोलो को दो इंजन विकल्प दिए हैं इसमें एक 1.5लीटर TDI डीजल इंजन व दूसरा 1.2 लीटर MPI पेट्रोल इंजन शामिल है। जबकि हौंडा डब्लूआर-वी को भी हौंडा ने डीजल व पेट्रोल ईंधन में पेश किया है इसमें 1.5 आईडीटेक व  1.2 आईवीटेक इंजन शामिल है। 

बात परफॉर्मेंस की
टोयोटा इटियॉस अपने 1197सीसी के पेट्रोल इंजन से 80 पीएस की शक्ति 5600 आरपीएम पर तथा 104 एनएम का टॉर्क 3100 आरपीएम पर प्रदान करती है। वहीं दूसरी ओर इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 90 पीएस की शक्ति व 132 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इटियॉस का 1.4 लीटर डीजल वेरियंट 68 पीएस की शक्ति व 170 एनएम का टॉर्क देता है। 
फोक्सवैगन क्रॉस पोलो का डीजल वेरियंट 90पीएस की अधिकतम शक्ति व 230 एनएम का टॉर्क देता है। इसका पेट्रोल वेरियंट 75पीएस की अधिकतम शक्ति व 75एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है। 
इस कंपटीशन में अभी शामिल हुई हौंडा की डब्‍ल्यूआरवी अपने 1.5 आईडीटेक इंजन से 100 एचपी की शक्ति व 200 एनएम का टॉर्क तथा पेट्रोल 1.2 लीटर आईवीटेक इंजन से 90 एचपी की शक्ति व 110 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 

माइलेज और बूट स्पेस में कौन है आगे

after WR-V, dash in cross segment cars
डब्लूआर-वी - फोटो : amarujala

माइलेज में कौन है अव्वल
टोयोटा इटियोस क्रॉस के पेट्रोल वेरियंट के 1.2 लीटर के इंजन में 18.16 kmpl का माइलेज मिलता है। वहीं 1.5 लीटर इंजन वाले पेट्रोल इंजन का माइलेज 16.78 kmplहै। जबकि इसका इकलौता डीजल इंजन 23.59 किमीप्रली का माइलेज देती है। 
फॉक्सवैगन पोलो क्रॉस के पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 16.47 kmpl है और डीजल वेरियंट का माइलेज 20.14 kmpl है। 
हौंडा की डब्लूआर-वी की बात करें तो इसके पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 17.5 kmpl है। डीजल इंजन में कंपनी का दावा है कि कार 25.5kmpl का माइलेज देती है। 

नोटः ये सारे माइलेज एआरएआई प्रमाणित हैं। 

बूट स्पेस में कौन सबसे आगे 
बूट स्पेस की बात करें तो टोयोटा इटियोस क्रॉस में 251लीटर, क्रॉस पोलो में 280 व हौंडा डब्लूआर-वी में 363 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यहां पर हौंडा की डब्‍ल्यूआरवी बिना किसी हिचक के बाजी मार लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed