फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   After controversy Elon Musk promises Cybertruck vs Ford 150 rematch

जब Tesla इलेक्ट्रिक CyberTruck और पावरफुल Ford F-150 ट्रक में हुआ मुकाबला, जानें कौन जीता

Wed, 27 Nov 2019 12:15 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 27 Nov 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
After controversy Elon Musk promises Cybertruck vs Ford 150 rematch
Ford- 150 और Tesla CyberTruck - फोटो : Twitter

टेस्ला ने हाल ही में नया इलेक्ट्रिक CyberTruck लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के बाद से ट्रक बाजार में सुपरहिट हो गया है और अब तक लाखों ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने इसे 400, 480 और 800 किमी की रेंज में उतारा है। लॉन्चिंग के बाद लोग ट्रक की क्षमता पर सवाल उठा रहे थे। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फोर्ड कंपनी का सबसे ताकतवर हैवीड्यूटी ट्रक टेस्ला के इलेक्ट्रिक ट्रक को चुनौती देता दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं इस चुनौती में जीत किसकी होती है।   

विज्ञापन

 

जबरदस्त पावरफुल है Ford F-150 पिकअप ट्रक

टेस्ला के इलेक्ट्रिक साइबरट्रक को चुनौती दी है Ford F-150 पिकअप ट्रक ने। यह ट्रक अपनी 'सुपर' पावर के लिए जाना जाता है। फोर्ड के इस ट्रक में 3.5 से 5 लीटर का इकोबूस्ट V8 डीजल इंजन लगा है, जो 375 हार्सपावर की ताकत और 470 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। खास बात यह है कि यह किसी भी तरह की सतह पर चल सकता है। साथ ही यह छह हजार किग्रा का वजन आसानी से ढो सकता है। यह ट्रक इतना शक्तिशाली है कि Porsche 911 को यह चुटकियों में पछाड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है CyberTruck की रेंज

वहीं बात करते हैं कि टेस्ला के इलेक्ट्रिक साइबरट्रक की पावर की, तो तीन मोटर सिस्टम सिंगल, डुअल और ट्रिपल मोटर के साथ आता है। डुअल और ट्रिपल मोटर वाला ट्रक ऑल व्हील ड्राइव है और 6,350 किग्रा तक का वजन ढो सकते हैं। टेस्ला को ट्रक के लिए अब तक 1.87 लाख ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसमें से 42 फीसदी डुअल, 41 फीसदी ट्रिपल और 17 फीसदी सिंगल मोटर वेरियंट वाले ट्रक के ऑर्डर्स हैं।

विज्ञापन

साझा किया वीडियो

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि टेस्ला का ट्रक आसानी से Ford-150 पिकअप को खींच रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद इस पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए जिसके बाद एलन मस्क ने अगले हफ्ते फिर से एक वीडियो जारी करने की बात कही है।

 


 

400 किमी की रेंज

400 किमी की रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक ट्रक सिंगल मोटर के साथ आएगा। यानि यह ट्रक एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक करीब तीन हजार किलो ग्राम का वजन उठा सकता है। इसके साथ ही यह 6.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये है।

500 किमी की रेंज

तकरीबन 500 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक ट्रक करीब 480 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें दो मोटर लगी होंगी, जो फोरव्हील ड्राइव एक्सपीरियंस देंगी। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक भी करीब चार हजार किलोग्राम वजन ढो सकता है। साथ ही, 4.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये तय की गई है।   
 

800 किमी की रेंज वाला ट्रक

टेस्ला का 800 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक 5,600 किग्रा का वजन उठा सकता है। इसमें तीन मोटर होंगी, जो इसे फुल चार्जिंग के बाद करीब 800 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में मदद करेंगी। यह ट्रक 2.9 सेकंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ेगा। इसकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये रखी गई है।

बैठ सकते हैं छह लोग

कंपनी के मुताबिक, इस ट्रक में छह लोग बैठ सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बॉडी अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें 17 इंच का टच स्क्रीन भी दिया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर को बेहद खूबसूरत बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed