फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Activa or tvs jupiter which should be your first choice, know the reason and price

स्कूटी लेने की सोच रहे हैं तो पहले पता कर लें ये जरूरी बातें, ताकि न पड़े बाद में पछताना

Wed, 17 Oct 2018 03:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Activa or tvs jupiter which should be your first choice, know the reason and price
best scooty
त्यौहार तो आ गए हैं अब आप अपने घर ब्रांड न्यू स्कूटर कब ला रहे हैं। वैसे तो मार्केट में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि आप चकरा जाएंगे। आखिर कौन सा स्कूटर लें। जो माइलेज भी ज्यादा देता हो और देखने में भी आकर्षक हो। बाजार में हाल ही में कुछ कंपनियों ने अपने बेहतरीन स्कूटर लांच किए हैं तो कुछ ने पुराने को अपडेट किया है।
विज्ञापन


इस असमंजस से आप बाहर आना चाहते हैं कि  कौन-सा लें और क्यों तो आज हम आपकी इस संशय से निकलने में मदद करेंगे। आजकल देखा जाए तो बाजार में होंडा और ज्युपिटर का ही बोल बाला है। इनके सामने मानों बाकी कंपनियों ने तो घुटने टेक दिए हो। अब इन दोनों में से आप कौन सा चुने यह आपको बता देते हैं।
विज्ञापन

Activa or tvs jupiter which should be your first choice, know the reason and price
Activa 5g

होंडा एक्टिवा (Honda Activa)
होंडा की एक्टिवा स्कूटी मार्केट में अपने माइलेज और बेहतर परर्फोमेंस के लिए जानी जाती है। इसके कंपनी कई वर्जन बाजार में उतार चुकी है और सबको कामयाबी भी मिली है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए होंडा ने हाल ही में अपनी नई जनरेशन एक्टिवा 5G को लांच किया है, जिसका नाम होंडा एक्टिवा 5G रखा गया है।

होंडा एक्टिवा 5G के फीचर्स में कंपनी ने कम ही बदलाव किए गए हैं। जिनमें LED हेडलैंप और पॉजिशन लैंप आदि प्रमुख है। इस स्कूटर के टॉप वेरियंट में एनालॉग-डिजिटल कॉम्बो क्लस्टर के साथ ईको स्पीड इंडीकेटर भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर के माइलेज को शानदार बताते हुए इसके 1 लीटर में 60 किमी तक चलने का दावा किया है। बात कीमत की करें तो यह एक्टिवा 5G लगभग 53000 रुपये में मौजूद है। 

Activa or tvs jupiter which should be your first choice, know the reason and price
Tvs jupiter
टीवीएस ज्युपिटर(Tvs Jupiter)
टीवीएस ज्युपिटर ने भी होंडा के एक्टिवा को टक्कर देने के लिए अपनी पूरी तैयारी की थी। देखा जाए, तो टीवीएस इसमें काफी हद तक सफल भी रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर आपको जितनी एक्टिवा दिखाई देंगी उतनी ही आपको ज्युपिटर के भी स्कूटर मिलेंगे।

हालांकि ज्युपिटर में पावर आपको थोड़ा कम मिलती है। लेकिन इसमें दिए गए  टेलेस्कॉपिक फॉर्क और रियर गैस चार्ज्ड मोनोशॉक आपको एक बेहतर राइड का मजा देते है।  कीमत की बात करें तो ज्युपिटर का यह स्कूटर आपको 54000 रुपये में मिलेगा। जो कि एक्टिवा से 1000 रुपये ज्यादा है साथ ही इसका माइलेज भी 57 किमी प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed