स्कूटी लेने की सोच रहे हैं तो पहले पता कर लें ये जरूरी बातें, ताकि न पड़े बाद में पछताना
इस असमंजस से आप बाहर आना चाहते हैं कि कौन-सा लें और क्यों तो आज हम आपकी इस संशय से निकलने में मदद करेंगे। आजकल देखा जाए तो बाजार में होंडा और ज्युपिटर का ही बोल बाला है। इनके सामने मानों बाकी कंपनियों ने तो घुटने टेक दिए हो। अब इन दोनों में से आप कौन सा चुने यह आपको बता देते हैं।
होंडा एक्टिवा (Honda Activa)
होंडा की एक्टिवा स्कूटी मार्केट में अपने माइलेज और बेहतर परर्फोमेंस के लिए जानी जाती है। इसके कंपनी कई वर्जन बाजार में उतार चुकी है और सबको कामयाबी भी मिली है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए होंडा ने हाल ही में अपनी नई जनरेशन एक्टिवा 5G को लांच किया है, जिसका नाम होंडा एक्टिवा 5G रखा गया है।
होंडा एक्टिवा 5G के फीचर्स में कंपनी ने कम ही बदलाव किए गए हैं। जिनमें LED हेडलैंप और पॉजिशन लैंप आदि प्रमुख है। इस स्कूटर के टॉप वेरियंट में एनालॉग-डिजिटल कॉम्बो क्लस्टर के साथ ईको स्पीड इंडीकेटर भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर के माइलेज को शानदार बताते हुए इसके 1 लीटर में 60 किमी तक चलने का दावा किया है। बात कीमत की करें तो यह एक्टिवा 5G लगभग 53000 रुपये में मौजूद है।
टीवीएस ज्युपिटर ने भी होंडा के एक्टिवा को टक्कर देने के लिए अपनी पूरी तैयारी की थी। देखा जाए, तो टीवीएस इसमें काफी हद तक सफल भी रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर आपको जितनी एक्टिवा दिखाई देंगी उतनी ही आपको ज्युपिटर के भी स्कूटर मिलेंगे।
हालांकि ज्युपिटर में पावर आपको थोड़ा कम मिलती है। लेकिन इसमें दिए गए टेलेस्कॉपिक फॉर्क और रियर गैस चार्ज्ड मोनोशॉक आपको एक बेहतर राइड का मजा देते है। कीमत की बात करें तो ज्युपिटर का यह स्कूटर आपको 54000 रुपये में मिलेगा। जो कि एक्टिवा से 1000 रुपये ज्यादा है साथ ही इसका माइलेज भी 57 किमी प्रति लीटर है।