फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   According to the SMEV a total of 2544 two wheeler electric vehicles have been sold in September 2020.

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ी मांग, सितंबर में 2544 यूनिट्स की हुई बिक्री

Sun, 11 Oct 2020 03:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 11 Oct 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
According to the SMEV a total of 2544 two wheeler electric vehicles have been sold in September 2020.
Bajaj Chetak Electric scooter Booking - फोटो : bajaj Chetak
सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने सितंबर महीने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। एसएमईवी के मुताबिक भारतीय बाजार में सितंबर 2020 में कुल 2544 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इस आंकड़े में केवल हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (HS E2W) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


 

पिछले साल की बात करें तो सितंबर 2019 में भारतीय बाजार में कुल 1473 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी कि सितंबर 2019 से तुलना की जाए तो इस साल सितंबर महीने में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री में बढ़ोतरी के बावजूद कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है जैसे पिछले साल इस महीने ऑटो सेक्टर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। वहीं, Ather 450X, Bajaj Chetak और TVS iQube जैसे कई हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स इस साल लॉन्च हुए हैं। ऐसे में बढ़ोतरी के बावजूद यह आंकड़े उतने संतोषजनक नहीं हैं।

विज्ञापन

आंकड़ों से अलग इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। जुलाई 2020 में 1,343 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि, अगस्त 2020 में 1,793 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। यानी जुलाई 2020 से अगस्त 2020 के बीच दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, अगस्त 2020 से सितंबर 2020 के बीच दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई

भारत की पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की केवल छह शहरों में हो रही बिक्री

According to the SMEV a total of 2544 two wheeler electric vehicles have been sold in September 2020.
Mercedes-Benz EQC electric car - फोटो : Mercedes
मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने हाल ही में अपनी पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी भारतीय बाजार में 99.30 लाख ऑन-रोड कीमत है। Mercedes-Benz EQC इलेक्ट्रिक कार भले ही भारत में लॉन्च हो गई हो, लेकिन इसकी बिक्री अभी केवल 6 शहरों में की जा रही है। पहले चरण के तहत कंपनी अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एयसूवी की मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में बिक्री कर रही है। दरअसल कंपनी को उम्मीद है कि इन मेट्रो शहरों में Mercedes-Benz EQC को ग्राहकों का बेहतर साथ मिलेगा, जिसके बाद इसकी बिक्री भारत के दूसरे शहरों में भी शुरू की जाएगी। कंपनी के ऑफिशियल्स को इस त्योहारी सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। कंपनी का मानना है कि कोरोना काल के बावजूद ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार की खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed