जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश में हुई गाड़ियों की बंपर खरीदारी, महाराष्ट्र और गुजरात को पछाड़ बना नंबर 1
कोरोना काल में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2020 में कुल 1,57,373 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई। जबकि, जुलाई 2019 में 2,10,337 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई थी। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस साल जुलाई महीने में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 25.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि, इस गिरावट के दौर में भी उत्तर प्रदेश, देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात में पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई। आज हम आपको देश के उन 10 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जुलाई महीने में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई है। डालते हैं एक नजर,
उत्तर प्रदेश
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 19,185 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 22,635 यूनिट्स
- 15.2 फीसदी घटी बिक्री
महाराष्ट्र
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 16,149 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 22,155 यूनिट्स
- 27.1 फीसदी घटी बिक्री
गुजरात
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 14,331 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 19,983 यूनिट्स
- 28.3 फीसदी घटी बिक्री
हरियाणा
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 12,162 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 13,987 यूनिट्स
- 13 फीसदी घटी बिक्री
कर्नाटक
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 11,107 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 14,105 यूनिट्स
- 21.3 फीसदी घटी बिक्री
राजस्थान
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 10,903 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 10,607 यूनिट्स
- 2.8 फीसदी बढ़ी बिक्री
दिल्ली
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,817 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 12,076 यूनिट्स
- 18.7 फीसदी घटी बिक्री
तमिलनाडु
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,001यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 16,945 यूनिट्स
- 46.9 फीसदी घटी बिक्री
केरल
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 8,785 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 17,901 यूनिट्स
- 50.9 फीसदी घटी बिक्री
पंजाब
- जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 6,783 यूनिट्स
- जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 6,598 यूनिट्स
- 2.8 फीसदी बढ़ी बिक्री