फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   According to the FADA report, Maharashtra has the highest sales of Passenger vehicles in August in the top 10 states of the country

अगस्त महीने में महाराष्ट्र में हुई गाड़ियों की बंपर खरीदारी, यूपी और गुजरात को पछाड़ बना नंबर-1

Thu, 10 Sep 2020 04:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 10 Sep 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
According to the FADA report, Maharashtra has the highest sales of Passenger vehicles in August in the top 10 states of the country
फाइल फोटो - फोटो : PTI

लॉकडाउन के बाद अब तेजी से ऑटो इंडस्ट्री में हालात सुधर रहे हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले अभी भी गिरावट जारी है। यही हाल पैसेंजर वाहनों का है। दरअसल फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 में देश में कुल 1,78,513 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 1,92,189 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई थी। यानी अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त महीने में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 7.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


हालांकि, इस गिरावट के दौर में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीदारी महाराष्ट्र में हुई। जबकि, पिछले महीने सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी उत्तर प्रदेश में हुई थी। अगस्त महीने में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैसेंजर गाड़ियों की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। आज हम आपको देश के उन 10 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अगस्त महीने में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई है। डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

महाराष्ट्र

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 23,076 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 24,042 यूनिट्स
  • 4 फीसदी घटी बिक्री

उत्तर प्रदेश

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 18,295 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 18,938 यूनिट्स
  • 3.4 फीसदी घटी बिक्री

गुजरात

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 16,821 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 17,232 यूनिट्स
  • 2.4 फीसदी घटी बिक्री

कर्नाटक

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 13,350 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 16,201 यूनिट्स
  • 17.6 फीसदी घटी बिक्री

हरियाणा

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 11,466 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 12,588 यूनिट्स
  • 8.9 फीसदी घटी बिक्री
विज्ञापन

तमिलनाडु

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 10,987 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 15,381 यूनिट्स
  • 28.6 फीसदी घटी बिक्री

दिल्ली

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 10,629 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 10,376 यूनिट्स
  • 2.4 फीसदी बढ़ी बिक्री

राजस्थान

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,728 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 10,224 यूनिट्स
  • 4.9 फीसदी घटी बिक्री

केरल

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,566 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 14,570 यूनिट्स
  • 34.3 फीसदी घटी बिक्री

जम्मू कश्मीर

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 7,642 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,359 यूनिट्स
  • 224 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed