फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   aarogya setu app wellness mitra app maruti suzuki maruti suzuki india limited hero employee app tata motors fight against coronavirus

कोरोना वायरस: ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कर्मचारियों के लिया बनाया यह एप, आरोग्य सेतु के साथ जुड़ा

Wed, 06 May 2020 12:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 12:57 PM IST
सार

भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने इन-हाउस एप विकसित किए हैं जो आरोग्य सेतु के साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य और व्यावसायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन पर रियल टाइम पर निगरानी रख सकेंगी। 

विज्ञापन
aarogya setu app wellness mitra app maruti suzuki maruti suzuki india limited hero employee app tata motors fight against coronavirus
Mobile App (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मारुति सुजुकी में 34,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने Wellness Mitra App (वेलनेस मित्र एप) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे देशभर में कंपनी के सभी कार्यालयों के कर्मचारियों के हेल्थ लॉग शीट को बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी में एक्जीक्यूटिव बोर्ड (एचआर, आईटी और सुरक्षा), के सदस्य राजू उप्पल ने बताया, "इस एप के जरिए कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में मदद ले सकते हैं।" "मारुति सुजुकी में बनाया गया Covid-19 टास्क फोर्स यह सुनिश्चित करता है कि सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा सलाह का कर्मचारी पालन करें।" 

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए क्विक लिंक, जो कि कॉन्टैक्ट ट्रैसबिलिटी के लिए अनिवार्य है, इसे वेलनेस मित्र में एम्बेड किया गया है। इसमें सरकारी दिशानिर्देश भी प्रसारित किए जाते हैं। 
विज्ञापन

इस बीच, हीरो मोटोकॉर्प ने कर्मचारियों को फिर से काम शुरू करने से पहले Hero Employee App (हीरो एम्पलॉई एप) के माध्यम से अपने अच्छे स्वास्थ्य की अनिवार्य रूप से घोषणा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, एक नया एप Hero HOPE (हीरो HOPE) भी तैयार किया गया है। HOPE का अर्थ है Hero’s Operation for Pandemic Elimination (महामारी उन्मूलन के लिए हीरो का अभियान), यह उपयोगकर्ताओं की कॉन्टैक्ट ट्रैसबिलिटी में मदद करता है। 

Tata Motors (टाटा मोटर्स) के सीएचआरओ, रविन्द्र कुमार जीपी, ने कहा, "हमने एक हेल्थ पोर्टल लॉन्च किया, जहां कर्मचारी अपने और परिवार के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी देते हैं। हमने एक कर्मचारी सहायता कार्यक्रम भी शुरू किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed