एक पहिए पर 13 घंटे तक बाइक चलाता रहा ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानीज राइडर मसारू आबे ने दुनिया के सबसे लंबे व्हीली के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसे तोड़ना किसी के लिए इतना आसान नहीं होगा। यह रिकॉर्ड इस जापानी राइडर ने कावागूची ऑटो रेस फैसिलिटी साइतामा जापान में बनाया। एक अंडाकार रेस ट्रैक पर आबे ने 40 किमीप्रघं की गति से अगले पहिए को हवा में उठाए हुए लगातार 13 घंटे तक राइड करते रहे। इस दौरान आबे ने कुल 688.5 मीटर लंबे लैप को घूमते हुए कुल 500.5322 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके पहले जापान के ही एक मोटरसाइकिल राइडर यासूयूकी कूडो ने 1991 में 331.0195 किलोमीटर की दूरी एक पहिए पर पूरी की थी।
इसे भी पढ़ेंः एक शख्स ने ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने खरीदा
1991 में बना यह रिकॉर्ड 8 घंटे 18 मिनट और 43 सेकंड का था। आबे का लक्ष्य ऐसा करते हुए 600 किलोमीटर की दूरी तय करना था। यह रिकॉर्ड इसलिए भी काफी असंभव लग रहा था क्योंकि आबे यह प्रयास एक 125 सीसी के 4 स्ट्रोक यामाहा जोग स्कूटर पर कर रहे थे। अगले पहिए को हवा में उठाए हुए किसी बाइक को चलाने में काफी मजबूती चाहिए और फिटनेस इसके लिए बेहद अहम होता है। इस राइड को शुरू करने के महज दो घंटे बाद ही आबे को पीठ में काफी दर्द शुरू हो गया और उन्हें पेन किलर लेना पड़ा। इस 33 साल के राइडर ने यह कारनामा भले ही कर लिया पर वह लगभग बेहोशी ही हालत में था जब उसने अपनी राइड खत्म की।
इसे भी पढ़ेंः देश के 110 शहरों में अचानक बढ़ गई कारों की बिक्री
इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद आबे ने बताया, "मैं अगर आगे नहीं पहुंच सका तो मुझे अपनी लिमिट पता था कि और मुझे पता था कि मैं कितना और कर सकता हूं। अगर मैं थोड़ा और आगे जाता तो मैं एक रिकॉर्ड बना सकता था जिसकी कल्पना भी लोग नहीं कर सकते, पर ऐसा नहीं हुआ। पर मैंने जो किया वह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि थी और इसमें मेरी टीम ने मुझे काफी सपोर्ट किया। "