फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   A person asked anand mahindra to gift mahindra Thar on his Birthday, mahindra replied CHUTZPAH

आनंद महिंद्रा से एक शख्स ने गिफ्ट में मांगी कार, तो जवाब मिला- CHUTZPAH

Sun, 18 Aug 2019 02:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 18 Aug 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
A person asked anand mahindra to gift mahindra Thar on his Birthday, mahindra replied CHUTZPAH
Anand Mahindra With Mahindra Thar - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने खास ट्वीट्स और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार वे बड़ी दरियादिली दिखा कर गरीबों के ईलाज तक को स्पान्सर भी कर चुके हैं, तो लोगों की क्रिएटिविटी की खूब तारीफ दे चुके हैं। वहीं हाल ही में एक शख्स ने उनसे अपने जन्मदिन पर ऐसा गिफ्ट मांगा, तो उन्होंने जवाब दिया CHUTZPAH...

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को एक यूजर ने उन्हें ट्विटर पर लिखा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, क्या आप मुझे जन्मदिन पर एक महिंद्रा थार गिफ्ट कर सकते हैं। बदले में आनंद महिंद्रा ने ऐसा जवाब दिया कि उनके ट्वीट को 20 हजार लाइक मिल गए।
विज्ञापन


विपुल नाम के शख्स ने जब उनसे जन्मदिन पर गिफ्ट में थार देने की फरमाइश की, तो महिंद्रा ने कहा कि प्यार करो या नफरत करो, लेकिन आपके अति आत्मविश्वास (CHUTZPAH) को मैं पूरे अंक देता हूं, लेकिन मैं हां नहीं कह सकता हूं। मेरा धंधा बंद हो जाएगा।

महिंद्रा ने अपने ट्वीट एक खास शब्द CHUTZPAH का इस्तेमाल किया, उन्होंने इसका मतलब बताते लिखा कि ‘अति आत्मविश्वास या दुस्साहस’। 16 अगस्त की रात को किए गए ट्वीट 2500 से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है, वहीं 22 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जिसके बाद लोगों ने विपुल को ट्रोल भी करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed