फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   47 NSG commandos started Sudarshan Bharat Parikrama rally in 15 Tata Harrier Dark Edition SUV

Tata Harrier Dark: 47 एनएसजी कमांडो ने शुरू की सुदर्शन भारत परिक्रमा, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, हैरियर डार्क में करेंगे सवारी

Sat, 02 Oct 2021 07:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 07:47 PM IST
सार

गांधी जयंती के मौके पर 47 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो के एक एलीट ग्रुप ने 15 टाटा डार्क हैरियर एसयूवी में 'सुदर्शन भारत परिक्रमा' रैली शुरू की। इस ऐतिहासिक रैली को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
47 NSG commandos started Sudarshan Bharat Parikrama rally in 15 Tata Harrier Dark Edition SUV
Sudarshan Bharat Parikrama rally was flagged off by Amit Shah, Minister of Home Affairs, Government of India - फोटो : Tata Motors

विस्तार

गांधी जयंती के मौके पर 47 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो के एक एलीट ग्रुप ने 15 टाटा डार्क हैरियर एसयूवी में 'सुदर्शन भारत परिक्रमा' रैली शुरू की। टाटा मोटर्स द्वारा साझा किए गए एक प्रेस नोट के अनुसार, रैली भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मना रही है।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स का कहना है कि डार्क हैरियर का 'टफ और रग्ड' लुक ब्लैक कैट कमांडो के तेज व्यक्तित्व से मेल खाता है। और कंपनी को इस अभियान में एनएसजी की पसंद का वाहन होने पर गर्व है।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक रैली को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काफिला एक महीने से भी कम समय में देश के 18 प्रमुख शहरों से होते हुए 7500 किमी की दूरी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले से शुरू होकर, 'सुदर्शन भारत परिक्रमा' भारत के प्रमुख युद्ध स्मारकों और स्मारकों का दौरा करेगी। इस दौरान यह रैली आगरा, जमशेदपुर, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, बोधगया, भुवनेश्वर, बरहामपुर, वाइजैग, विजयवाड़ा, हैदराबाद, ओंगोल, चेन्नई, बंगलूरू, हुबली, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर से गुजरेगी।  

कैसी है डार्क हैरियर एसयूवी

47 NSG commandos started Sudarshan Bharat Parikrama rally in 15 Tata Harrier Dark Edition SUV
Tata Harrier Dark Edition - फोटो : Tata Motors
कंपनी ने हाल ही में हैरियर डार्क के न्यू अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया था। Harrier डार्क की कीमत 18.04 लाख रुपये है। न्यू मॉडल गहरे नीले रंग के साथ ऑल-न्यू ओबेरॉन ब्लैक कलर में उपलब्ध है, जो हैरियर के शानदार लुक्स में इजाफा करता है। यह हैरियर के स्पोर्टी स्टांस को आगे बढ़ाते हुए, R18 ब्लैकस्टोन अलॉय व्हील्स के साथ आता है। इंटीरियर की बात करें तो हैरियर डार्क एक प्रीमियम डार्क थीम के साथ पेश की गई है जिसमें प्रमुख इंटरनल एलिमेंट्स पर खास ध्यान दिया गया है। 

मिलते हैं ये फीचर्स

47 NSG commandos started Sudarshan Bharat Parikrama rally in 15 Tata Harrier Dark Edition SUV
Tata Harrier Dark Range - फोटो : Tata Motors
यह प्रीमियम लग्जरी कार सेगमेंट में लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक पूरी तरह से डार्क एन्वॉयरन्मेंट को सपोर्ट करता है। बेनेके कलिको लेदरेट अपहोल्स्ट्री में गहरे नीले रंग के अंडरटोन के साथ एक विशेष ट्राई-एरो परफोरेशंस है, जो इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम बनाता है। साथ ही आगे की सीट के हेडरेस्ट में एक खास डार्क एम्ब्रायडरी है जो इंटीरियर्स पर ओवरऑल डार्क थीम का पूरक है। हैरियर डार्क 3 ट्रिम्स XT+, XZ+ और XZA+ में उपलब्ध होगा। 

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी Harrier एसयूवी के XTA+ वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है। एसयूवी का XTA+ वेरिएंट 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed