फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2022 Mahindra Scorpio next generation model spotted testing in leh mahindra scorpio 2022 new model

2022 Mahindra Scorpio: नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की लेह में हो रही टेस्टिंग, जानें कैसा है नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल

Mon, 27 Sep 2021 07:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 07:52 PM IST
सार

स्कॉर्पियो के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। एक बार फिर से इसे लेह के पहाड़ी इलाके में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मौजूदा स्कॉर्पियो को न्यू जेनरेशन मॉडल रिप्लेस करेगा और इसमें बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
2022 Mahindra Scorpio next generation model spotted testing in leh mahindra scorpio 2022 new model
Mahindra Scorpio 2022 - फोटो : Team-BHP

विस्तार

Mahindra Scorpio 2022 New Model : भारतीय एसयूवी बाजार में Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) एक बहुत ही मशहूर नाम है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को जल्द ही नए अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। देश के सबसे बड़े यूटिलिटी व्हीकल निर्माता की यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) देश में करीब दो दशक से बिक्री की जा रही है। अब कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लाने जा रही है। स्कॉर्पियो के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। एक बार फिर से इसे लेह के पहाड़ी इलाके में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मौजूदा स्कॉर्पियो को न्यू जेनरेशन मॉडल रिप्लेस करेगा और इसमें बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई 2022 स्कॉर्पियों में नए प्लेटफॉर्म, नई टेक्नोलॉजी और इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का एक काफिला इस बार लेह-मनाली हाईवे में देखा गया है। इस काफिले में सात से आठ गाड़ियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। महिंद्रा की गाड़ियों के इस काफिले में सबसे आगे थार थी। इसके अलावा इसमें कुछ मौजूदा पीढ़ी के स्कॉर्पियो और गेटअवे पिक-अप भी थे। 
विज्ञापन

कैसी दिखती है नई स्कॉर्पियो

2022 Mahindra Scorpio next generation model spotted testing in leh mahindra scorpio 2022 new model
Mahindra Scorpio 2022 - फोटो : Team-BHP
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही वाहन लगभग जीरो विजिब्लिटी (शून्य दृश्यता) के साथ ऊंची पहाड़ी सड़क से गुजर रहे थे, उन्होंने अपने हैजार्ड लैंप चालू कर दिए। इससे एसयूवी के डायनमिक टर्न इंडिकेटर्स को काम करते हुए देखा गया। इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा मॉडल की तुलना में न्यू जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो का आकार भी बड़ा होगा। नई स्कॉर्पियो के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नए एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ ही 360 डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। 

कैसा है इंटीरियर और फीचर्स

2022 Mahindra Scorpio next generation model spotted testing in leh mahindra scorpio 2022 new model
Spy Pictures of Mahindra Scorpio 2021 - फोटो : For Refernce Only
कुछ समय पहले सामने आई स्पाय तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि नई 2022 स्कॉर्पियों में एक सेंट्रली प्लेस्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसके दोनों ओर वर्टिकली स्टैक्ड एयर वेंट्स होंगे। इसके नीचे इंफोटेनमेंट सेटिंग्स के लिए बटन और डायल होंगे। साथ ही, तापमान को डायल द्वारा कंट्रोल किया जाएगा, जबकि एसी मोड के लिए बटन दिए गए हैं। जिस वेरिएंट की स्पाय तस्वीरें सामने आई थी, उसमें एक पारंपरिक हैंडब्रेक दिखाई दे रहा है, यानी इलेक्ट्रिक हैंडब्रेक नहीं दिया गया है। नई एसयूवी के अन्य डिटेल्स की बात करें तो इसमें तीन-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग शामिल है। स्टीयरिंग व्हील में क्रूज कंट्रोल और मीडिया फंक्शंस को कंट्रोल करने के लिए कई बटन दिए गए हैं। इस तस्वीर से यह साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है कि ड्राइवर साइड पूरी तरह से डिजिटल है या नहीं, हालांकि इसके फुल डिजिटल यूनिट होने की संभावना है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

2022 Mahindra Scorpio next generation model spotted testing in leh mahindra scorpio 2022 new model
New Genration Mahindra Scorpio 2021 - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
हालांकि अभी महिंद्रा स्कॉर्पियो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के इंजन स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि न्यू जेनरेशन स्कॉर्पियो में 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल मिलने की उम्मीद है। इन दोनों इंजन यूनिट्स को थार एसयूवी से लिया जाएगा। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed