फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2022 Kia Sportage SUV revealed fifth generation Sportage SUV changes in styling and technical upgrades

2022 Kia Sportage: नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल हुई पेश, नए डिजाइन, केबिन और फीचर्स के साथ बहुत कुछ बदला

Tue, 08 Jun 2021 07:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 07:11 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी Sportage एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्चिंग से पहले आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Kia Sportage एसयूवी की स्टाइलिंग के लिहाज इस कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर और इंजन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 

विज्ञापन
2022 Kia Sportage SUV revealed fifth generation Sportage SUV changes in styling and technical upgrades
2022 Kia Sportage - फोटो : Kia India

विस्तार

Kia Sportage Revealed in India: दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी Sportage एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्चिंग से पहले आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी के तस्वीरें जारी की हैं, जिससे पता चलता है कि पांचवी पीढ़ीं की Sportage एसयूवी कार कैसी होगी। Kia Sportage एसयूवी की लेटेस्ट तस्वीरों से पता चलता है कि स्टाइलिंग के लिहाज इस कार के एक्सटीरियर में बहुत बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही कार के इंटीरियर और इंजन में भी बदलाव देखने को मिले हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि नई Kia Sportage 2022 एसयूवी में किआ की नई डिजाइन लैंग्वेज का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई देता है। इस एसयूव का डिजाइन कोरिया, जर्मनी, अमेरिका और चीन में किआ के मुख्य वैश्विक डिजाइन नेटवर्क के आपसी सहयोग का नतीजा है। नई प्रीमियम 5-सीटर एसयूवी Sportage में बिल्कुल नए डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्रांड की नई फ्लैगशिप EV6 इलेक्ट्रिक कार के स्टाइल का भी प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। इस एसयूवी को किआके नए डिजाइल फिलॉस्पी (अपोजिट यूनाइटेड) पर आधारित अगला मॉडल होगा। इसकी वजह से इस एसयूवी का लुक काफी एग्रेसिव और बेहतर डिजाइन कैरेक्टर वाला है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक नई Kia Sportage 2022 मॉडल को जुलाई के महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। कंपनी सबसे पहले इसे अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया के बाजार में बिक्री के लिए उतारेगी। नई Kia Sportage में हुए अपडेट्स इसे पिछले मॉडल की तुलना में खास बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन में क्या हुआ बदलाव

2022 Kia Sportage SUV revealed fifth generation Sportage SUV changes in styling and technical upgrades
2022 Kia Sportage X-Line - फोटो : Kia India
2022 Kia Sportage एसयूवी में उसी एन3 प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है जिसका इस्तेमाल नई Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ) और Kia K5 (किआ के5) एसयूवी के लिए किया गया था। 2022 स्पोर्टेज के डिजाइन को इसके पिछले मॉडल की तुलना में हर एंगल से आसानी से अलग किया जा सकता है। स्पोर्टेज एसयूवी के सामने के हिस्से में एक बड़ी ग्रिल के साथ सीधी रेखाएं हैं। इसमें बुमरैन्ग के आकार में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स कोनों में दी गई हैं, जिसके पीछे मेन हेडलाइट्स हैं।

फ्लोटिंग साइडलाइन अब पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी है क्योंकि यह धीरे-धीरे पीछे की ओर उठती है और डी-पिलर पर टॉप पर पहुंचती है। एसयूवी की ऊपरी बॉडी को भी री-डिजाइन किया गया है, जो पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट हो गई है। पांचवीं पीढ़ी की स्पोर्टेज एसयूवी में 2022 Kia Sportage X-Line (स्पोर्टेज एक्स-लाइन) वर्जन भी होगा। वहीं इसमें खास डिजाइन के साथ अलग दिखने वाला फ्रंट बंपर, ग्लॉस ब्लैक फिनिश, बड़े रूफ बार और अधिक स्पष्ट रियर स्पॉइलर को शामिल किया गया है। 

डिजाइन को लेकर खासी चर्चा

2022 Kia Sportage SUV revealed fifth generation Sportage SUV changes in styling and technical upgrades
Kia Sportage - फोटो : Kia
2022 Kia Sportage एसयूवी की डिजाइन को लेकर खासी चर्चा हो रही है। कंपनी के ग्लोबल डिजाइन सेंटर के हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट करीम हबीब का कहना है कि, "स्पोर्टेज को फिर से रीडिजाइन करने से हमारी प्रतिभाशाली डिजाइन टीमों को कुछ नया करने का जबरदस्त मौका मिला। आधुनिक और अभिनव एसयूवी डिजाइन के माध्यम से ग्राहकों को प्रेरित करने के लिए हालिया ब्रांड रीलॉन्च और ईवी6 से प्रेरणा ली। बिल्कुल-नई स्पोर्टेज के साथ, हम सिर्फ एक कदम आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे, बल्कि एसयूवी क्लास में एक अलग स्तर पर पहुंचना चाहते थे।" 

Sportage कार के आगे और पीछे दोनों तरफ किआ का नया लोगो दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया लोगो पेश किया था। सबसे खास बात यह है कि Kia Sportage कार के 28 साल के इतिहास में पहली बार अलग-अलग बाजारों के लिए इसका अलग-अलग वेरिएंट होगा। जिसमें यूरोपीय ग्राहकों के लिए एक खास वेरिएंट पेश किया जाएगा। हालांकि अभी शुरुआती चरण में, यह साफ नहीं है कि अलग-अलग बाजारों के वेरिएंट्स में क्या अंतर होगा। 

फीचर्स और इंजन

2022 Kia Sportage SUV revealed fifth generation Sportage SUV changes in styling and technical upgrades
Kia Sportage Teaser - फोटो : Kia India
Kia Sportage एसयूवी में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसका इंटीरियर लुक भी काफी आकर्षक होगा। किआ ने 2022 स्पोर्टेज के अंदर पारंपरिक गियर लीवर को रोटरी गियर सेलेक्टर के साथ बदल दिया है। गियर में ड्राइविंग मोड का विकल्प, सीटों के हीटिंग और वेंटिलेशन कंट्रोल भी दिया गया है। एसयूवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल स्क्रीन डैशबोर्ड के साथ ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर साइड डैशबोर्ड भी काफी आकर्षक स्टाइल वाला है। कंपनी ने नई Kia Sportage के इंजन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई डिटेल्स साझा नहीं की है। अनुमान है कि आने वाले महीनों में इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा हो जाएगा। 

किआ इस समय भारत में सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल एमपीवी की बिक्री करती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सेल्टोस और सोनेट दोनों एसयूवी के अपडेटेड वर्जन और कार्निवल के लिए बायबैक स्कीम लॉन्च की है। किआ भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू एमपीवी पेश करने की तैयारी में है, जो 2021 के आखिर या 2022 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed