फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2022 bmw i4 sedan bmw i4 price in india electric sedan car bmw cars

बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार: 2022 BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान से उठा पर्दा, 600 किमी है ड्राइविंग रेंज

Wed, 17 Mar 2021 04:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 04:07 PM IST
सार

नई बीएमडब्ल्यू i4 जर्मन कार निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार होने जा रही है। इसके साथ ही यह लेटेस्ट iDrive 8 टेक्नोलॉजी वाले पहले बीएमडब्ल्यू मॉडल में से एक होगी।

विज्ञापन
2022 bmw i4 sedan bmw i4 price in india electric sedan car bmw cars
2022 BMW i4 Electric Sedan - फोटो : BMW

विस्तार

जर्मनी की दिग्गज लग्जरी कार निर्माता ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने आखिरकार अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक i4 electric sport sedan (i4 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान) कार से पर्दा उठा दिया है। बीएमडब्ल्यू समूह के वार्षिक सम्मेलन में BMW i4 Gran Coupe (बीएमडब्ल्यू आई 4 ग्रैन कूपे) कार को सबसे सामने पेश किया गया। हालांकि कंपनी ने इस कार की टेक्निकल डिटेल्स का खुलासा नहीं किया। कार की लॉन्चिंग के समय इसकी डिटेल्स सामने आएगी। 
विज्ञापन

BMW i4 एक फुल इलेक्ट्रिक 4-डोर ग्रैन कूपे कार है जो इस साल के आखिर में स्पोर्टी BMW M  परफॉर्मेंस वर्जन के साथ बाजार में लॉन्च होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शोकेस की गई कार का प्रोडक्शन वर्जन बीएमडब्लू के एक खास डिजाइन और रिसेस्ड हैंडल और फ्रंट ग्रिल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स के साथ दिखाई दी। 

बीएमडब्ल्यू ने पुष्टि की है कि i4 तीन पावर वर्जन में उपलब्ध होगी : eDrive35, eDrive40 (एक्सक्लूसिव रियर-व्हील ड्राइव के साथ) और रेंज-टॉपिंग M50 (xDrive और M परफॉर्मेंस इंडिविजुअलाइजेशन के साथ विशेष रूप से उपलब्ध होगी)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज और स्पीड
WLTP (डब्ल्यूएलटीपी) चक्र के अनुसार BMW i4 फुल चार्जिंग पर करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इलेक्ट्रिक सेडान में दिया गया इंजन अधिकतम 530 hp तक का पावर जेनरेट कर सकता है। यह कार लगभग 4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन

2022 BMW i4 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान एक साल पहले सीईएस 2020 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट वर्जन से बहुत अलग नहीं है। इसमें थोड़े बदलाव के साथ लगभग वैसा ही ग्रिल दिया गया है, जो मौजूदा 3 और 4 सीरीज कार में दी गई ग्रिल के आकार का है। रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों से साफ है कि नई BMW i4 आनेवाली BMW 4 सीरीज ग्रैन कूपे कार के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन से ज्यादा कुछ नहीं होगा। 

बीएमडब्ल्यू एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य पीटर पीटर ने कहा, "अपने स्पोर्टी लुक्स, क्लास ड्राइविंग डायनामिक्स में सर्वश्रेष्ठ और जीरो लोकल उत्सर्जन के साथ बीएमडब्ल्यू i4 एक वास्तविक बीएमडब्ल्यू है। यह बीएमडब्ल्यू ब्रांड के दिल को अब पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कर देता है।" 

नई बीएमडब्ल्यू i4 जर्मन कार निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार होने जा रही है। इसके साथ ही यह लेटेस्ट iDrive 8 टेक्नोलॉजी वाले पहले बीएमडब्ल्यू मॉडल में से एक होगी। नए i4 के केबिन में 14.9 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed