2021 KTM 125 Duke या Bajaj Pulsar 125 Split Seat में कौन है सबसे धाकड़ बाइक, पढ़ें पूरा कम्पेरिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KTM India (केटीएम इंडिया) ने हाल ही में अपनी 2021 KTM 125 Duke को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह केटीएम ड्यूक सीरीज में कंपनी की लेटेस्ट एंट्री लेवल बाइक बन गई है। इसमें नई स्टाइलिंग और सस्पेंशन दिए गए हैं। नई बाइक पिछले वेरिएंट की तुलना में 7 किलोग्राम भारी हो गई है। बाइक की सीट की ऊंचाई को भी अब बढ़ाकर 822 मिलीमीटर कर दिया गया है। इसके अलावा इसका स्टाइल पहले से और भी अग्रेसिव हो गया है। भारतीय बाजार में इसका कड़ा और सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar 125 Split Seat से है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके लिए इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
इंजन
- KTM 125 Duke में 124.7 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है।
- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है।
परफॉर्मेंस
- KTM 125 Duke का इंजन 9,250 आरपीएम पर 14.3 bhp का मैक्सिमम पावर और 8,000 आरपीएम पर 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- KTM 125 Duke का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
सस्पेंशन
- KTM के मुताबिक अब 125 Duke में WP सस्पेंशन भी मिलेगा।
- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन गैस शॉक सस्पेंशन दिया है।
ब्रेकिंग फीचर्स
- KTM 125 Duke के फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इसमें ABS का स्टैंडर्ड फिटमेंट मिलता है।
- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 170 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
फ्यूल क्षमता
- KTM 125 Duke में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट में 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
कीमत
- 2021 KTM 125 Duke को 1.50 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है।
- Bajaj Pulsar 125 Split Seat के ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है।