फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2021 Kawasaki Ninja ZX-10R deliveries starts in India kawasaki ninja zx 10r 2021 price in india kawasaki bikes in india 2021

नई Kawasaki Ninja ZX-10R की भारत में डिलीवरी शुरू: जानें इस सुपरबाइक की कीमत और फीचर्स

Thu, 15 Apr 2021 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 08:13 PM IST
सार

पिछले मॉडल की तुलना में नई Kawasaki Ninja ZX-10R बाइक करीब एक लाख रुपये तक महंगी हो गई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद अभी यह लीटर-क्लास सुपरबाइक्स सेगमेंट में सबसे किफायती है। 

विज्ञापन
2021 Kawasaki Ninja ZX-10R deliveries starts in India kawasaki ninja zx 10r 2021 price in india kawasaki bikes in india 2021
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी फ्लैगशिप Ninja ZX-10R सुपरबाइक के लेटेस्ट मॉडल को भारत में मार्च 2021 में लॉन्च करने के बाद अब देशभर में इस स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में नई Ninja ZX-10R बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 14,99,000 रुपये है। बता दें कि पिछले मॉडल की तुलना में नई बाइक करीब एक लाख रुपये तक महंगी हो गई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद अभी यह लीटर-क्लास सुपरबाइक्स सेगमेंट में सबसे किफायती है। 
विज्ञापन


 

नए मॉडल अपडेट के साथ, बाइक के स्टाइलिंग में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही बाइक के इंजन को अपडेट किया गया है जो मशीन के ओवरऑल प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का दावा करते हैं। अपडेटेड मॉडल को दो कलर ऑप्शन- लाइम ग्रीन और फ्लैट एबोनी टाइप 2 में उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले मॉडल की तुलना में नई बाइक में थोड़े शार्प डिजाइन मिलते हैं। नई बाइक में कावासाकी रिवर मार्क के साथ एक एरोडायनामिक ऊपरी काउल, ऊपरी काउल में बनाया गया नया विंगलेट्स, एक अपडेटेड हैंडलबार, एक नया टेल काउल डिजाइन और फुटपेग्स को नई जगह दी गई हैं। अपडेटेड स्टाइलिंग के अलावा, बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ-साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड TFT कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे नए एक्सटीरियर फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें कावासाकी की रेडियोलॉजी एप भी दी गई है। 
विज्ञापन

इन बदलावों के अलावा, इसमें एक नया बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 998 cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,200 rpm पर 200 bhp (रैम एयर के साथ 210 bhp) का पावर और 11,400 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पावरट्रेन को अब एक नए एयर-कूल्ड ऑयल कूलर के साथ एक फिंगर-फॉलोअर वॉल्व एक्चुएशन सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार, कावासाकी की वर्ल्ड SBK रेस मशीन के फीडबैक के आधार पर यह अपडेट पेश किया गया है। 

इस सुपरबाइक में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डेम्पर, कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, लॉन्च कंट्रोल, पावर मोड्स, राइडिंग मोड्स और एक बायडायरेक्शनल क्विक शिफ्टर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed