{"_id":"61790a36f7564e68b165b81b","slug":"2021-bajaj-pulsar-250-and-bajaj-pulsar-250f-all-set-to-launch-on-28-october-know-specification-feature-price-bajaj-pulsar-250-new-model-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajaj: नई 2021 Bajaj Pulsar 250 और Pulsar 250F बाइक आज होगी लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj: नई 2021 Bajaj Pulsar 250 और Pulsar 250F बाइक आज होगी लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत
Thu, 28 Oct 2021 11:48 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:48 AM IST
सार
नई 2021 Bajaj Pulsar 250 (2021 बजाज पल्सर 250) और Pulsar 250F (पल्सर 250एफ) को भारतीय बाजार में कल यानी 28 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 250 Teaser
- फोटो : Bajaj Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई 2021 Bajaj Pulsar 250 (2021 बजाज पल्सर 250) और Pulsar 250F (पल्सर 250एफ) को भारतीय बाजार में आज यानी 28 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है। बजाज ऑटो ने हाल के दिनों में नई पल्सर को लॉन्च करने से पहले इसके बारे में काफी प्रचार किया और इनमें से एक बाइक के टीजर को भी जारी किया। दोनों नई बाइक्स को पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। आखिरकार इन बहुप्रतीक्षित बाइक्स भारत में बिक्री के लिए तैयार हैं।
इंजन और पावर
2021 Bajaj Pulsar 250 एक बिल्कुल नया उत्पाद होगा। इसके एक नए इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की संभावना है। आधिकारिक टीजर से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एक नया 250 cc एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा। यह इंजन करीब 26 PS का पावर और 22 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड गियरबॉर्स मिल सकता है।
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई 2021 पल्सर 250 में ऑल-न्यू डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके मौजूदा पल्सर रेंज की बाइक के अनुरूप होने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें बाहरी डिजाइन अधिक आक्रामक हो सकता है क्योंकि यह अपनी रेंज में फ्लैगशिप बाइक होगी। इसकी कुछ प्रमुख एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें एक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और इंडिकेटर्स, स्प्लिट सीट, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक, अलॉय व्हील आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
पल्सर 250 में नेकेड स्ट्रीटफाइटर स्टाइल मिलेगा, वहीं पल्सर 250F में सेमी-फेयर्ड सेटअप होगा। दोनों मॉडलों में एक जैसा इंजन और फीचर सेटअप होगा, लेकिन बाहरी डिजाइन और स्टाइल के मामले में ये अलग होंगे।
इतनी हो सकती है कीमत
बजाज ऑटो बाजार में कॉम्पीटिशन में बने रहने के लिए नए पल्सर 250 ट्विन्स की कीमत बहुत आक्रामक तरीके से रखेगी। नेकेड पल्सर 250 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये होने की उम्मीद है। जबकि सेमी-फेयर्ड पल्सर 250F की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। बजाज दोनों बाइक्स को इस तरह से पोजिशन करने की कोशिश करेगी कि वे बजाज की अन्य बाइक Dominar 250 (डोमिनार 250) की बिक्री को प्रभावित न करें।