फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2020 Toyota Yaris Facelift launched in Philippines know its specifications

Toyota ने भारत से बाहर Yaris Facelift को किया लॉन्च, इस खासियतों से है लैस

Mon, 27 Jul 2020 07:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 27 Jul 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
2020 Toyota Yaris Facelift launched in Philippines know its specifications
2020 Toyota Yaris Facelift - फोटो : Toyota

टोयोटा ने अपनी Toyota Yaris सिडान का फेसलिफ्ट वर्जन फिलीपींस में लॉन्च कर दिया है। इसके 1.3 बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6,71,000 फिलीपीनी पेसो है, जो भारतीय करेंसी में करीब 10.16 लाख रुपये है। वहीं, इसके 1.5 G CVT टॉप वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10,56,000  फिलीपीनी पेसो, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 15.99 लाख रुपये है। टोयोटा ने अपनी नई Yaris को 6 ट्रिम और 9 वेरिएंट में उतारा है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स दिए गए हैं। कंपनी इसे सिंगापुर, ताइवान और मलेशिया जैसे देशों में आने वाले महीनों में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन


इसके लुक की बात करें तो इसमें फुल एलईडी ट्रिटमेंट के साथ नए हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट ग्रिल को री-डिजाइन किया गया है। इसके साथ इसमें बड़ा एयर डैम, लेक्सस सिग्नेचर स्टाइल वाला स्पिंडल ग्रिल, री-डिजाइन एल शेप्ड फॉग लैंप दिए गए हैं। यह कार थर्मलाइट, रेड माइका, एलुमिना जेड, ब्लैक, ब्लैकिश रैड माइका आर ग्रेइश ब्लू माइका जैसे छह कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन


मौजूदा मॉडल के मुकाबले कार के अंदर कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रूफ माउंटेड एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन 

Toyota Yaris दो इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.3 लीटर और 1.5 लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं।


परफॉर्मेंस

  • इसका 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन 97 bhp की मैक्सिमम पावर और 123 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 105 bhp की मैक्सिमम पावर और 140 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • इसका 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
  • इसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 7-स्पीड सीवीटी यूनिट का विकल्प मिलता है।


भारत में यह कार कब लॉन्च होगी इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed