नई Hyundai i20 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, कई डीलरों ने शुरू की प्री-बुकिंग, जानें कब हो रही है लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै इंडिया (Hyundai India) भारतीय बाजार में अपनी नई Hyundai i20 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक है, जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। नई जेनरेशन वाली Hyundai i20 को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इसके अलावा हाल ही में इसे डीलरशिप्स पर स्पॉट किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब मुंबई और दिल्ली के कई डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी की तरफ से बुकिंग को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में यह बुकिंग अनऑफियल है।
मुंबई और दिल्ली में ह्यूंदै के कई डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है, जहां ग्राहकों को नई Hyundai i20 की प्री-बुकिंग के लिए 25,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। बता दें कि यह बुकिंग राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है।
चेन्नई में ह्यूंदै के डीलरशिप्स पर भी नई जेनरेशन वाली Hyundai i20 की प्रीबुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, यहां ग्राहकों से 10000 रुपये का डाउनपेमेंट लिया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण कोरियाई कार निर्माता अपनी नई Hyundai i20 की इस महीने के आखिर तक आधिकारिक रूप से प्री-बुकिंग शुरू कर देगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के डीलरशिप्स पर नई Hyundai i20 के यूनिट्स पहुंचने भी लगे हैं। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई के डीलरशिप्स के मुताबिक कंपनी इसे नवंबर के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च कर सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। कंपनी इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ लॉन्च करेगी।
लॉन्च के बाद नई जेनरेशन वाली Hyundai i20 का भारतीय बाजार में Maruti Baleno, Honda Jazz, Tata Altroz और Toyota Glanza जैसी कारों के कड़ा मुकाबला होगा।