{"_id":"5fa26a328ebc3e9ba326628f","slug":"2020-bmw-x3-m-launched-in-india-at-rs-99-90-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांसू फीचर से लैस 2020 BMW X3 M भारत में लॉन्च, जानें खासियतें और कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
धांसू फीचर से लैस 2020 BMW X3 M भारत में लॉन्च, जानें खासियतें और कीमत
Wed, 04 Nov 2020 02:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
BMW X3 M
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2020 BMW X3 M भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 99.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। BMW X3 का यह पहला M मॉडल है। कंपनी इसकी बिक्री कम्प्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) मॉडल के जरिए करेगी। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। जो ग्राइक इसे दिसंबर 31, 2020 से पहले बुक करते हैं, उन्हें स्पेशल बेनिफिट दिया जाएगा। नई BMW X3 M कंपनी के सभी डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
नई BMW X3 M में पावर के लिए 3.0-लीटर, M ट्विन पावर टर्बो इनलाइन 6-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 473 bhp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड M स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें M xDrive ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें चार ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Mercedes-AMG GLE 53 Coupe से है।