{"_id":"5bd6f823bdec22695431445b","slug":"2019-volkswagen-suv-t-cross-will-soon-launch-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 Volkswagen T-Cross का अंदाज होगा अब एकदम नया, जल्द देगी भारत में दस्तक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2019 Volkswagen T-Cross का अंदाज होगा अब एकदम नया, जल्द देगी भारत में दस्तक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
volkswagen T-cross
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में एक समय था। जब लोग सिर्फ हैचबैक कारों को पसंद किया करते थे। लेकिन आजकल प्रचलन में SUV कारें ज्यादा हैं। इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए सभी कार कंपनियां भी इन पर तेजी से काम कर रही हैं और अपने लेटेस्ट माॅडल पेश करने की होड़ में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी नई कॉम्पैक्ट टी-क्रॅास को लांच कर दिया है। हालांकि इस 2019 फॉक्सवैगन कॉम्पैक्ट टी-क्रॅास को अभी एमस्टरडैम के एक शो में पेश किया गया है। यह टी-क्रॅास कार फॉक्सवैगन की सबसे छोटी एसयूवी है। जिसे नए प्लेटफार्म MQB A0 पर बनाया गया है।
विज्ञापन
कार के लुक्स को शानदार बनाने के लिए इसमें चौड़े हेडलैंप्स और ग्रिल दिए गए हैं। कंपनी ने इसके बम्पर्स और एल्यूमीनियम पैनलों पर काले क्लैडिंग का उपयोग किया है। कार के सामने की तरफ ग्रिल लेंट्स के नीच क्रोम वर्क दिखाई देता है। वहीं इसके रियर में स्पोर्ट्स एलईडी टेलगेट्स के साथ हॉरिजोन्टल बार भी आपको देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
इंटीरियर में 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक पार्क असिस्ट और 8.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि इस कार को अन्दर से शानदार बनाता है। इसके अलावा इस कार में पैनोरामिक सनरूफ भी दी गई है।
इस नई कार में 1.0 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो कि 128 बीएचपी की पावर और 196 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 6 स्पीड मैनुअल गियर से लैस किया गया है। इसके साथ ही इसमें 6 स्पीड ऑटो गियर बॉक्स का विकल्प भी दिया गया है ।
कार के टॉप वेरियंट की बात करें तो इसमें 1.4 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो कि 150एचपी की पावर और 250एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसके तीसरे वेरियंट में 1.6 लीटर का एमएसआई पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 110एचपी की पावर जनरेट करता है। बता दें, इस SUV के सभी वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ आएंगे।
फिलहाल इस कार के भारत में लांच होने को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन लांच होने के बाद इस कार की हुंडई क्रेटा, डस्टर, किक्स आदि कारों से मुकाबला होगा।